जिला आबकारी अधिकारी का हुआ निलंबन।

अरविन्द थपलियाल

उत्तरकाशी : लंबे समय से आबकारी विभाग में अब जिला आबकारी अधिकारी का निलंबन कर दिया गया है, बतादें कि आबकारी अधिकारी प्रतिमा गुप्ता को आबकारी सचिव सचिन कुर्वे ने आबकारी आयुक्त देहरादून की जांच रिपोर्ट के बाद निलंबित कर देहरादून आबकारी आयुक्त विभाग में अटैच कर दिया है बताते चलें पिछले एक वर्ष से आबकारी विभाग उत्तरकाशी में आबकारी अधिकारी प्रतिमा गुप्ता और कर्मचारियों के बीच विवाद चल रहा था और कई मामलों पर जांच चल रही थी जिसमें जांच में आबकारी अधिकारी को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया और सचिव सचिन कुर्वे ने आबकारी अधिकारीउत्तरकाशी को निलंबित कर दिया ।

वहीं जांच में बताया गया की आबकारी अधिकारी उत्तरकाशी अनावश्यक अपने अधिनस्थ कर्मचारियों मानसिक रूप से परेशान और प्रताड़ित करती थी।इतना ही नहीं अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को कार्य क्षेत्र से बाहर स्थानांतरण/ सम्बद्ध बिना समक्ष अधिकारी केअनुमोदन के बिना आदेश करना जो स्थानांतरण अधिनियम 2017 का उलंघन है ।सबसे बड़ी बात मदिरा दुकानों के ब्यावस्थापन हेतु निर्धारित राजस्व आंकगणन चार्ट में भी आबकारी निरीक्षकों को सम्मलित नहीं किया जाना।इस प्रकार के 7 बिंदुओं पर जांच में आबकारी अधिकारी प्रतिमा गुप्ता प्रथम दृष्टया दोषी पाई गई।और सचिव आबकारी सचिव कुर्वे ने आबकारी अधिकारी प्रतिमा गुप्ता को निलंबित कर देहरादून आबकारी आयुक्त विभाग में अटैच कर दिया है।
वहीं अग्रिम आदेश तक उत्तरकाशी जनपद के आबकारी अधिकारी का प्रभार ओमप्रकाश आबकारी निरीक्षक को दिया गया है । अब यह जांच पड़ताल का सिलसिला एक तरफ से अपने अंतिम रूप में पंहुचकर आबकारी अधिकारी का निलंबन कर दिया गया है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

18 hours ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago