मसूरी : मसूरी विधानसभा से चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली के पक्ष में पूर्व केदीय राज्यमंत्री, असम के प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री कुंवर भंवर जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आ रही है और ऐसे में मसूरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली को भारी बहुमत से जिता कर विधानसभा में भेजें।
उन्होंने कांग्रेस भवन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यहां का विधायक हो या प्रदेश सरकार, या केंद्रीय सरकार किसी ने भी कोई कार्य नहीं किया सभी जुमलेबाज है जिसके कारण आम जनता ने इस बार कांग्रेस को समर्थन देने का मन बनाया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में माफिया राज व रिमोट कंट्रोल की सरकार चल रही है उससे जनता उब चुकी हैॅ व अपने को ठगा महसूस कर रही है ऐसे में जनता ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केवल देश में धर्म व जातिवाद फैलाया है, मंहगाई से हर महिला परेशान है, कांग्रेस के बढते प्रभाव से भाजपा बौखला गई है। तथा सोशल मीडिया पर अमर्यादित पोस्ट डाल रही है, जिस पर चुनाव आयोग उत्तराखंड से संज्ञान लिया है। जहां तक मसूरी के भाजपा के विधायक गणेश जोशी का सवाल है तो वह अपने को बहुत बड़ा बोलते है, ये वही गणेश जोशी है जिसने शक्तिमान की टांग तोड़ी थी। वहीं देश में हमारी जमीन पर चाइना व पाकिस्तान कब्जा कर रहा है। सीमाओं पर हमारे जवान शहीद हो रहे है उसका जिम्मेदार कौन है सभी को पता है। प्रदेश सरकार ने मसूरी व पर्यटन के लिए क्या किया। विधायक घड़ी, जूते, कोट बांट रहे है यह पैसा कहां से आ रहा है। भाजपा कमजोर मुख्यमंत्री चाहते है, पूरे देश में जहां भी भाजपा की सरकार है कमजोर मुख्यमंत्री बनाये हैं ताकि नरेंद्र मोदी व अमित शाह बटन दबायें तो वह खड़ा हो जाय।
पूर्व केदीय राज्यमंत्री, असम के प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री कुंवर भंवर जितेंद्र सिंह ने कार्यकर्ताओं का आहवान किया है कि वह मतदाताओं से संपर्क करें घर घर जायें व अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें अगर यह हो गया तो चुनाव जीतने से कोई रोक नहीं सकता। यह चुनाव मसूरी व प्रदेश का नहीं देश का चुनाव है जिससे देश में एक मैसेज जायेगा, हर कार्यकर्ता के मान सम्मान की रक्षा की जायेगी। कार्यक्रम को पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर, सोमेंद्र वोहरा, अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, मेघ सिंह कंडारी आदि ने भी संबोधित किया व गोदावरी थापली को भारी बहुमत से जिताने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन पालिका सभासद दर्शन रावत ने किया।
इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता भगवती प्रसाद कुकरेती, राम प्रसाद कवि, पालिका सभासद नंद लाल सोनकर, कुलदीप रौंछेला, युवा कांग्रेस मसूरी विधानसभा अध्यक्ष वसीम खान, केदार चौहान, भरोसी रावत, रमेश राव, हेमंत ग्रोवर, अमित गुप्ता, नागेंद्र उनियाल, सुशील अग्रवाल, माधुरी नौटियाल, शिवानी भारती, रामी देवी, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कांग्रेस की बैठक में तय किया गया था कि बैठक के बाद देश की महान गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर की मृत्यु होने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जायेगी। लेकिन अपने नेताओं के संबोधन से उत्साहित कार्यकर्ताओं व भीड़ से उत्साहित नेताओं ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि नहीं दी व सभी खाना खाने में जुट गये।
देहरादून शहर में 6 नवंबर को होने वाली बड़ी गतिविधियों को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक…
यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब डेमोक्रेट्स को मिडटर्म चुनावों में बड़ी बढ़त…
Innova accident Gangotri National Highway गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप एक इनोवा वाहन…
उत्तराखंड में वन्यजीव, मवेशियों के साथ इंसानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं, पौड़ी में…
जिला घरेलू उत्पाद के साल 2021-22 के आंकड़े, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून की…
उत्तराखंड में यूकेडी ने विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस से एक कदम आगे रखा है.…