टिहरी : धनोल्टी विधानसभा की द्वारगढ़ न्यायपंचायत के “गरखेत”में रविवार को कांग्रेस के प्रत्याशी जोत सिंह बिष्ट के समर्थन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेंद्र सिंह ने प्रचार किया और गरखेत में एक सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि “उतराखण्ड में भाजपा ने पाँच साल तीन मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश का नुकसान किया है, यही वक्त है इनसे जवाब मांगने का कि इन्होंने पाँचसाल में जनता का क्या काम किया ,मंहगाई ,बेरोजगारी से लोगो को त्रस्त किया, भाजपा के कुशासन से जनता परेशान हो गई है, और अब परिवर्तन का समय आ गया है,इसलिए कांग्रेस ने अपने अनुभवी 40साल पुराने कार्यकर्ता जोत सिह बिष्ट को टिकट देकर सम्मानित किया है, अब आप सबकी जिमेदारी है, जोत सिंह बिष्ट को चुनाव जिताइये मैं आप सबके सम्मान की रक्षा करूँगा,और कांग्रेस की सरकार बनते ही धनोल्टी विधानसभा का समग्र विकास होगा”
इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री मनमोहन मल्ल, डॉ. वीरेंद्र रांवत, पूर्व मसूरी विधायक जोत सिह गुनसोला, अखिलेश उनियाल, जोत सिह रावत, दर्शन नोटियाल, सुरेंद्र रावत, राजबाला असवाल, चमन दास, सहित सभी कांग्रेस परिवार के साथियों का आभारी हूँ कि आपसभी पूरे मनोयोग से मुझे जिताने के लिए कार्य कर रहे है, इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष शान्ति प्रसाद भट्ट, दीप चंद सजवाण, अतोल सिह गुसाँई आदि उपस्थित रहे।
देहरादून शहर में 6 नवंबर को होने वाली बड़ी गतिविधियों को लेकर पुलिस ने ट्रैफिक…
यह पोस्ट ऐसे समय में आया है जब डेमोक्रेट्स को मिडटर्म चुनावों में बड़ी बढ़त…
Innova accident Gangotri National Highway गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के समीप एक इनोवा वाहन…
उत्तराखंड में वन्यजीव, मवेशियों के साथ इंसानों पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं, पौड़ी में…
जिला घरेलू उत्पाद के साल 2021-22 के आंकड़े, हरिद्वार, उधम सिंह नगर और देहरादून की…
उत्तराखंड में यूकेडी ने विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा-कांग्रेस से एक कदम आगे रखा है.…