देहरादून : भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि उत्तराखंड के लोग अपने जनप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने और मार्गदर्शन लेने को हमेशा ही उत्सुक रहते हैं और हरिद्वार में सोमवार को आयोजित वर्चुअल रैली में लाखो की संख्या में लोग प्रतिभाग करेंगे। मीडिया प्रभारी चौहान ने कहा कि संगठन स्तर से रैली की सभी तैयरियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि मंडल स्तर से लेकर बूथ लेबल तक के पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। प्रत्येक विधान सभा में 4 केंद्र बनाये गये है और 14 विधानसभा क्षेत्रो में यह रैली होगी।
मीडिया प्रभारी चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री का आशीर्वाद और मार्गदर्शन उतराखंड को मिलता रहा है और इसी कारण आज राज्य में चहुमुखी विकास हुआ है। प्रदेश में केंद्र के सहयोग से 1लाख करोड़ से अधिक की योजनाए सन्चालित है और कई योजनाए पूर्ण हो चुकी हैं। केदारनाथ को विश्व पटल में उभारने में उनका मुख्य योगदान रहा है। प्रधानमंत्री सांस्कृतिक नगरी से प्रदेश और देश के लिए मह्त्वपूर्ण संदेश देंगे और निश्चित रूप से यह राज्य में भाजपा की मजबूती में अहम साबित होगा। प्रधानमंत्री का उतराखंड से जो लगाव रहा है उसे वह कई बार सार्वजनिक भी कर चुके हैं और विकास कार्यों से साबित भी कर चुके हैं। ऐसे में उनकी वर्चुअल रैली विरोधियो की गलतफहमी को निश्चित रूप से समाप्त भी करेगी।
आज से तीन दिनों के लिए होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टल गई. कर्मचारी…
यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में हुए लैंडस्लाइड में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू…
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर ट्रेकर फंस गए थे, आज मौसम साफ…
हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर…
मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिरा सीएयू, बजरंग दल ने जिला प्रशासन…