नैनीताल : हल्द्वानी रोड ज्योलिकोट में एक वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा, उक्त सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची व रेस्क्यू कार्य मे जुट गई।
इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष नैनीताल द्वारा अवगत कराया गया कि हल्द्वानी रोड ज्योलिकोट कोट के नंबर वन बैंड के पास एक गाड़ी खाई में गिर गई है।
उपरोक्त सूचना प्राप्त होने पर एसडीआरएफ पोस्ट नैनीताल से मुख्य आरक्षी जितेंद्र गिरी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि उक्त गाड़ी इंडियन गैस की थी जो बागेश्वर से हल्द्वानी की ओर आ रही थी, जोली कोट नंबर वन बैंड के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। जिसमें 02 लोग सवार थे।
एसडीआरएफ टीम द्वारा अत्यंत विषम परिस्थितियों में व रात्रि के घंघोर अंधेरे में त्वरित रेस्क्यू करते हुए उक्त दोनों युवकों 1. उमेश सिंह 2. नीरज सिंह निवासी कपकोट को घायल अवस्था में खाई से बाहर निकालकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
देहरादून। राज्य सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम चला…
देहरादून/मसूरी। पहाड़ों की रानी मसूरी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गर्मी से…
देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ते यातायात दबाव को देखते हुए प्रशासन ने डिजिटल ट्रैफिक प्रबंधन…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर…
देहरादून। उत्तराखंड के विभिन्न जिलों में महिला स्वयं सहायता समूह आर्थिक सशक्तिकरण का मजबूत माध्यम…
देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…