मसूरी : कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव बल्लभ ने कहा कि प्रदेश में आगामी 10 मार्च को चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में होंगे व सरकार बनायेगी। सरकार बनते ही चार धाम चार काम उत्तराखंडी स्वाभिमान योजना को शुरू किया जायेगा। कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री चयन आयोग नहीं बनने देगी जो भाजपा ने किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार चार लाख युवाओं को रोजगार देना, पांच लाख परिवारों को प्रतिवर्ष 40 हजार की राशि स्वाभिमान राशि देना, व पांच सौ रूपया गैस का सिलेंडर उपलब्ध कराना व हर गांव हर द्वार स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना। उन्हांेने कहा कि भाजपा प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है जिसका ताजा उदाहरण एम्स अस्पताल घोटाला है जिसमें देहरादून से उपकरण समुद्र मार्ग से ऋषिकेश गया। जिसकी जांच सीबीआई कर रही है। वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री खनन घोटाले में लिप्त हैं। कुभं में कोरोना टेस्ट में भ्रष्टाचा किया। अगर खनन घोटाले में कोई नोबल पुरूस्कार होता तो उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को देते। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस की सरकार जो आने वाली है उसमें चार धाम चार काम का अलग मंत्रालय बनाया जायेगा जो प्रतिवर्ष पूरा ब्योरा उपलब्ध करायेगा। उन्होंने कहा कि मसूरी के घोड़ा मार विधायक को चुनौती देता हूं कि वह अपने पांच साल के कार्यकाल की एक उपलब्धि बतायें कि उन्होंने एक काम किया। वहीं सेना का भी अपमान वीडियों के माध्यम से कर रहे हैं जब जांच एजेंसी का दबाव पड़ा तो वापस लिया। और वह अपने को सैनिक बताते हैं। मसूरी में डंपिंगग्राउड का चार करोड का सौदर्यी करण किया गया घोड़ी मार विधायक बतायें कि कचरे का सौदर्यीकरण का पैसा कहां लगा। प्रधान मंत्री जहां जाते है वहां की टोपी पहनते हैं वह टोपी पहनते नहीं पहनाते है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में पर्यटन प्रभावित हुआ है जिसमें सरकार ने कोई मदद नहीं की। सड़कों का बुरा हाल है, जो कार्य कांग्रेस ने किए उसे अपना बताया। इस मौके पर प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि, नंद लाल सोनकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, संदीप साहनी, सौरव सोनकर आदि मौजूद रहे।
Toyota Kirloskar ने अपनी Toyota Hyryder को नए 'Aero Black Edition' स्टाइलिंग पैकेज के साथ…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था,…
उत्तराखंड में आज सात जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ…
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…