ऋषिकेश : प्रदेश सरकार ने देहरादून की निरंजनपुर सब्जी मंडी को हस्तांतरित करने का निर्णय लिया है। नई मंडी अत्याधुनिक सुविधाओं युक्त होगी, इससे किसानों और आढतियों के नुकसान को कम किया जा सकेगा। बृहस्पतिवार को यहां मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने यह बात कही।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि मंडी में आढ़तियों के किए अतिक्रमण से किसानों और ग्राहकों सभी को नुकसान है। इससे यहां आवाजाही और खरीददारी करने वालों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसके तहत मंडी को हस्तांरित कर नरेंद्रनगर जैसी लेटेस्ट माॅडल की मंडी का निर्माण किया जाएगा। बताया कि किसानों और आढ़तियों के मध्य समन्वय बनाने और एक जगह पर फल-सब्जी उपलब्ध कराने हेतु मंडी परिषदों का गठन किया गया है। मंडी में जल्द टाॅयलेटों के निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने मंडी में साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को देखा और यहां सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने के निर्देश दिए।
प्रत्येक विकासखंड में मिलेगा किसानों को एक यूटिलिटी वाहन
प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में किसानों को एक यूटिलिटी वाहन देने का निर्णय सरकार ने लिया है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बताया कि इससे किसान सुगमता से फसल आदि सामग्रियों को मंडी ला सकेंगे। इसमें वाहन की मेंटीनेंस, तेल और किराया आदि का जिम्मा किसान स्वयं वहन करेंगे।
Apple पहले से ही अगले फोल्डेबल मॉडल के प्रोटोटाइप टेस्ट कर रही है जिसमें बाहरी…
जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज हाईवे…
उत्तराखंड में तमाम मुद्दों को लेकर कांग्रेस न्याय यात्रा निकालकर जनता तक पहुंच बनाने की…
उत्तराखंड के चार पर्वतीय जिलों के 16 ब्लॉकों में करीब 500 करोड़ रुपये के जायका…
केंद्रीय मंत्री वैष्णव का कहना है कि भारत अगले दो साल में खुद अपने डिजाइन,…
मुंबई के यात्रियों को लेकर हेलीकॉप्टर सहस्त्रधारा से गुप्तकाशी जा रहा था, पायलट ने जांच-पड़ताल…