उधमसिंह नगर : पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाबरखेड़ा (शाहगंज) में एक घर में कुछ अवैध गतिविधि की सूचना पर उधमसिंहनगर पुलिस टीम ने छापेमारी की तो पता लगा कि घर में नकली दवाईयों की फैक्ट्री चल रही है। यहां पर 10 व्यक्ति उपस्थित मिले। इस पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक ऊधम सिंह नगर को तत्काल मौके पर बुलवाया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर एक अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह पूर्व में भी जनपद हरिद्वार में यह काम करने के जुर्म में जेल गया है। पुलिस टीम की देखरेख में दोनों वरिष्ठ औषधि निरीक्षकों द्वारा मौके पर मिली सभी दवाईयों, कच्ची सामग्री को नियमानुसार कब्जे मे लिया गया। क्योंकि मौके पर जो मशीने लगी है वो काफी भारी थी। अतः उनको इसी मकान में रखकर मकान को सील किया गया। थाने पर वरिष्ठ औषधि निरीक्षक द्वारा सभी अभियुक्तगण के विरुद्ध औषधि एवं सौन्दर्य प्रसाधन अधिनियम 1940 व Trade Mark Act व कापी राइट एक्ट में अभियोग पंजीकृत कराया गया।
अटल आयुष्मान योजना प्रदेश की आम जनता, तो गोल्डन कार्ड योजना सरकारी कर्मचारियों और पेंशनधारियों…
सीबीआई की विशेष अदालत ने यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में तीनों आरोपियों पर आरोप तय…
उधम सिंह नगर के एआरटीओ कार्यालय में दोनों कारों को आमने-सामने लाया गया, मारुति कंपनी…
उत्तराखंड में इस साल वनाग्नि की 580 घटनाओं में 500.81 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ,…
कभी नदी में बहकर चट्टानों के बीच फंसी थी मासूम हथिनी, आज कालागढ़ एलीफेंट सेंटर…
रोजगार का झांसा देकर ट्रैवल एजेंसी के माध्यम से भेजा गया था रूस, मुख्यमंत्री धामी…