यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल ने किया डोर टू डोर जनसंपर्क, कहा कुछ ऐसा।

उत्तरकाशी : उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के मतदान में कुछ ही दिन शेष रह गए हैं और ऐसे में सभी प्रत्याशियों ने युद्धस्तर पर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

ऐसे में यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल का जनसंपर्क अभियान ग्राम डांडा गांव से प्रारंभ हुआ ग्रामीणों ने जोश के साथ संजय डोभाल का स्वागत किया तत्पश्चात सिंगाड, खदाडा, मगाड़, रिसाव होते हुए टंडोल की ओर जनसंपर्क अभियान किया गया। इस अवसर पर संजय डोभाल ने कहा कि धीरे-धीरे राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशी रेस से बाहर होते जा रहे हैं मेरी यमुनोत्री की जनता मुझे अपना आशीर्वाद दे रही है।

उन्होंने कहा कि विरोधी षड्यंत्र और रोज नए नए आरोप लगा रहे हैं लेकिन हम जनता से आशीर्वाद मांग रहे हैं। इनके सर षड्यंत्र में जनता आने वाली नही है। संजय डोभाल ने हटनाली, कपराडा, पुजारगांव सहित दर्जन भर गांव आज जनसम्पर्क कर जनता से 14 फरवरी अपने पक्ष में मतदान करने की अपील एवं जीत का आशीर्वाद मांगा ।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

सप्ताहांत से पहले नैनीताल और मसूरी में बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही

देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की संख्या में लगातार…

15 hours ago