मसूरी : मसूरी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली ने टिहरी बस स्टैण्ड से लेकर गांधी चौक तक व्यापक जनसंपर्क किया व जनता तथा दुकानदारों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वहीं गांधी चौक पर आयोजित सभा में भाजपा नेता विनय चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
मसूरी विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली ने चुनाव के अंतिम चरणों में व्यापक जन संपर्क किया। इस दौरान उन्होंने टिहरी बस स्टैण्ड से मंलिंगार, गुरूद्वारा चौक, लंढौर बाजार, घंटाघर, कुलडी, मालरोड, शहीद स्थल होते हुंए गांधी चौक तक आम जनता व दुकानदारों से मिल कर कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, मेघ सिंह कंडारी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गौरव अग्रवाल, महामंत्री अमित कैतुरा, कांग्रेस महिला अध्यक्ष जसबीर कौर, राज्य आंदोलनकारी जय प्रकाश उत्तराखंडी, रमेश राव, युवा कांग्रेस मसूरी विधानसभा अध्यक्ष वसीम खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता साथ में मौजूद रहे।
आज से तीन दिनों के लिए होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टल गई. कर्मचारी…
यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में हुए लैंडस्लाइड में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू…
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर ट्रेकर फंस गए थे, आज मौसम साफ…
हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर…
मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिरा सीएयू, बजरंग दल ने जिला प्रशासन…