उत्तरकाशी : विधानसभा चुनाव प्रचार का अंतिम दौर है और यमुनोत्री विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी संजय डोभाल का जनसंपर्क अभियान कोटबागी पीपल मंडी होते हुए भनोट पहुंचा, जहां पर ग्राम वासियों को संबोधित करते हुए संजय डोभाल ने कहा के यहां से वर्तमान विधायक अपने प्रचार में रोडों का सुधारीकरण करने का राग अलाप रहे लेकिन इस गांव की रोड की हालत आप देख ही रहे होंगे क्या पिछले 5 सालों में इस रोड की और ध्यान नहीं दिया जा सकता था साथ ही संजय डोभाल ने कहा कि विधायक बनने के बाद इस रोड का डामरीकरण करना मेरी प्राथमिकता में शामिल रहेगा जिस पर ग्राम वासियों ने संजय डोभाल को अपनी ग्राम सभा से अधिक से अधिक मतदान करने का आश्वासन दिया।
तत्पश्चात संजय डोभाल का जनसंपर्क अभियान पिपरा जुड़वा की ओर बड़ा जहां ग्रामीणों ने संजय डोभाल को आश्वस्त किया कि कांग्रेस पार्टी ने आपके साथ बहुत बड़ा अन्याय किया है इस अन्याय का बदला हम आपको अपने क्षेत्र से अपनी ग्राम सभाओं से अधिक से अधिक मतदान करके देंगे। यमुनोत्री विधानसभा में संजय डोभाल को अपार जनसमर्थन मिलता नजर आ रहा है, व राष्ट्रीय पार्टियों के प्रत्याशीयों में खासी परेशानियां बढ़ती नज़र आ रही हैं।
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न विभागों में कुल 113 रिक्त पदों के लिए 3…
नाभीढांग, गुंजी और कुटी समेत 10 हजार फीट से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की…
गैरसैंण के डुंगरी गांव के सिरसवाल परिवार की सफलता की अद्भुत कहानी, फर्श से अर्श…
मुंबई में फिल्म को पहले दिन सबसे शानदार प्रतिक्रिया मिली, जहां 491 शो में कुल…
जयशंकर इन दिनों न्यूयॉर्क में हैं और संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के 'हाई…
नारायण शिला मंदिर में श्राद्ध, तर्पण-पिंडदान करने पर पितरों को मिलता है मोक्ष,गयासुर राक्षस और…