मसूरी : कुलड़ी क्षेत्र व उसके आसपास के क्षेत्र के लोगों ने राजकीय सेंटमेरी अस्पताल को खोलने की मांग को लेकर अस्पताल प्रांगण में नारेबाजी की व घोषणा की कि अगर चुनाव से पहले अस्पताल न खोला गया तो क्षेत्र के लोग मतदान का बहिष्कार करेंगे।
राजकीय सेंट मेरी अस्पताल के बाहर स्थानीय नागरिकों ने राज्य आंदोलनकारी पूरण जुयाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया व अस्पताल खोलने की मांग की। वहीं घोषणा की कि यदि चुनाव से पहले अस्पताल नहीं खोला गया तो कुलड़ी क्षेत्र के लोग चुनाव का बहिष्कार करेंगे। उन्होंनेे कहा कि सेंटमेरी अस्पताल को शाजिस के तहत बंद किया गया है तथा उसके बंद होने के बाद से ही लगातार मांग की जाती रही है कि कम से कम एक चिकित्सक यहां पर तैनात किया जाय। क्यों कि यह शहर के बीच में है और यहां पर बड़ी संख्या में लोग उपचार के लिए आते हैं जबकि सिविल अस्पताल दूर पड़ता है। इस संबंध में पूर्व में भी धरना प्रदर्शन किया गया, कुलड़ी में एक बैठक में भी यह मुददा जोरशोर से उठाया गया, अस्पताल बंद करने पर बहाना बनाया गया कि भवन जर्जर हो गया है जबकि आज भी वहां पर कई परिवार रह रहे हैं आश्चर्य की बात है कि किसी भी राजनैतिक दल के घोषणा पत्र में भी अस्पताल खोलने का जिक्र नहीं किया गया जिससे जनता में आक्रोश है और चुनाव बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। स्थानीय निवासी लक्ष्मी ने कहा कि अस्पताल न होने से जनता को बहुत परेशानी हो रही है, आये दिन यहां पर कई रोगी आते है वहीं आपात काल में भी लोग आते है लेकिन अस्पताल को बंद कर दिया गया है जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। अगर नहीं खुला तो चुनाव बहिष्कार करेंगे। इस मौके पर संजय गोस्वामी, ओम प्रकाश, कन्नौजिया, बाबर, नवेद अहमद, मौ, असलम, राजश्री, राजेश्वरी नेगी, मंजू, कविताा, सुशीला, वसीमा परवीन, राजेश सहित स्थानीय महिलाएं व पुरूष मौजूद रहे।
आज से तीन दिनों के लिए होने वाली बैंकों की देशव्यापी हड़ताल टल गई. कर्मचारी…
यौन शोषण मामले में भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता बृजभूषण शरण…
केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा में हुए लैंडस्लाइड में पांच वर्षीय बच्चे की मौत, रेस्क्यू…
उत्तरकाशी में बर्फबारी के कारण कई स्थानों पर ट्रेकर फंस गए थे, आज मौसम साफ…
हनुमान अंश बीती 7 अगस्त को भारत में रिलीज हुई थी और बीती 11 सितंबर…
मासूम शर्मा के कार्यक्रम को लेकर विवादों में घिरा सीएयू, बजरंग दल ने जिला प्रशासन…