टिहरी/श्रीनगर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीनगर गढ़वाल स्थित एनआईटी उत्तराखंड के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। जहां उन्होंने गढ़वाली में सबसे पहले अपना संबोधन शुरू किया। जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जैसे ही गढ़वाली भाषा में अभिवादन के साथ अपने भाषण की शुरुआत की, तो कार्यक्रम तालियों और नारेबाजी से गूंज उठा। प्रधानमंत्री ने कहा कि चुनाव मैदान में होने के बावजूद पूर्व में मैं देवभूमि आया। देवभूमि की माटी को माथे लगाने का मन था। बाबा केदार ने मुझे पुकारा और मैं यहां सीधे चला आया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि वर्चुअल रूप से संवाद में भी मेरा मन उत्तराखंड में रहता था। पिछले लोकसभा में खुद का चुनाव होने के बावजूद मुझे बाबा केदार ने बुलाया और मैं चला आया था।
प्रधानमंत्री ने ऑल वेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन को उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। पीएम ने कहा कि प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में हेली सर्विस शुरू की जा रही है। उत्तराखंड को केंद्र सरकार के बजट का बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के लिए बजट में पर्वतमाला योजना की घोषणा। पहाड़ों में आवागमन के लिए रोपवे सुविधा का निर्माण होगा। प्रदेश के सीमांत इलाकों को कांग्रेस में जान बूझकर विकास से दूर रखा, उन इलाकों के लिए वाइब्रेंट योजना शुरू होगी।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, देवभूमि का विकास, आस्था, संस्कृति का संरक्षण भाजपा का संकल्प। केदार धाम में पुनर्निर्माण कार्य 2017 मे शुरू किए, ज्यादातर पूरे हो चुके। बदरीनाथ धाम के विकास के लिए भी कई सौ करोड़ की योजना।
प्रधानमंत्री ने कहा पांच साल में डबल इंजन सरकार ने इतना काम किया कि ब्रेक लगाने वालों को भी अब वही वादे करने पड़ रहे हैं।
देहरादून। देशभर में प्रस्तावित जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच उत्तराखंड में भी विशेष गणना…
देहरादून, 6 अगस्त। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो गया है।…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं…
देहरादून। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) में पेपर लीक मामले ने प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था…
हरिद्वार, 6 अगस्त। कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए हरिद्वार…
देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य के बागवानी और कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए फल…