मसूरी : मसूरी विधानसभा में दिल्ली से आये नुक्कड नाटक की टीम ने कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली के समर्थन में नुक्कड़ नाटकों की मसूरी के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन किया। व उन्होंने कांग्रेस के घोषणा पत्र में जनता से किए गये वायदों के बारे में बताया।
दिल्ली से आये नुक्कड़ नाटक की टीम ने कुलड़ी स्थित भगत सिंह चौक पर कांग्रेस प्रत्याशी गोदावरी थापली के पक्ष में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों को जनता के बीच पहुचाने का प्रयास किया वहीं उन्होंने चार धाम चार काम के बारे में विस्तार से नुक्कड नाटक के माध्यम से बताया कि कांग्रेस सरकार आयेगी तो गैस का सिलेंडर पांच सौ का मिलेगा, रोजगार के अवसर पैदा किए जायेंगे, महिलाओं को सम्मान मिलेगा। इस मौके पर दिल्ली से आई नुक्कड नाटक टीम टुच्चे कलाकार थिएटर मंडी हाउस दिल्ली के कार्तिकेय, राहुल, प्रभात, खुशी, रोनिका राणा, अनित कश्यप ने बताया कि वह कांग्रेस की नीतियों को जनता तक पहुंचाने के साथ ही चुनाव में कांग्रेस ने जनता से जो वायदे किए है उनके बारे में मतदाताओं को बताया गया है। इस मौके पर मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान, राजीव रावत आदि मौजूद रहे।
देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की संख्या में लगातार…
देहरादून। मानसून सीजन के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए…
देहरादून। उत्तराखंड को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री…
Ola Electric ने अपनी रिटेल रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी डीलर पार्टनर्स के…
मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने संस्कृति विभाग की…
बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में 13 साल नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला…