देहरादून : बकरियाल गांव में 22 – मसूरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी क़ो अपना समर्थन देने के लिए युवा सम्मलेन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में गणेश जोशी के पक्ष में वोट मांगने के लिए बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डेय एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र बग्गा उपस्थित रहे।
यह बात आप भी अच्छी तरह जानते हैं कि आपका यह पूर्व सैनिक भाई अपनी क्षमताओं से ज्यादा दिन रात लगकर आपकी सेवा में उपस्थित रहता है।
बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री, मंगल सिंह ने जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा कि जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है। युवाओं के जोश ने प्रत्याशी जोशी क़ो जीत का चौका लगाने का अभयदान दे दिया है। उन्होंने कहा कि मैं गणेश जोशी को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं। वह उत्तराखंड में अपने कामों से 58 साल के नहीं बल्कि 28 साल के युवा की तरह काम करते हैं।
मित्रों, भारत देश दुनिया का सबसे युवा देश है और युवा ही इस देश का भविष्य है। इसलिए उत्तराखंड में भी एक जीवा सरकार लानी है, और गणेश जोशी जैसे युवा जोशीले नेताओं को एक बार नहीं बार-बार जिताना है।उन्होंने उपस्थित युवा समुदाय से अपील की, अधिक से अधिक वोटिंग परसेंटेज को बढ़ाएं और गणेश जोशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करें।
इस अवसर पर विधानसभा संयोजक विष्णु गुप्ता, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पूनम नौटियाल, सिकंदर सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय राणा, अंकित जोशी, समीर डोभाल, समीर पुंडीर, पार्षद सुंदर सिंह कोठाल, अमित भाटिया, युवा मोर्चा से नेहा जोशी, ताजेंद्र बग्गा, नेहा शर्मा, भावना चौधरी, सुरेंद्र राणा, आदि उपस्थित रहे।
देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की संख्या में लगातार…
देहरादून। मानसून सीजन के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए…
देहरादून। उत्तराखंड को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री…
Ola Electric ने अपनी रिटेल रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी डीलर पार्टनर्स के…
मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने संस्कृति विभाग की…
बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में 13 साल नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला…