टिहरी : धनोल्टी विधान सभा के थत्यूड़ में भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार के पक्ष में एक जन सभा को सबोधित करते हुये गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि उत्तराखंड देव् भूमि है यहां का कण कण देव् तुल्य है,यहां कि जनता कांग्रेस के खोखले ख्वाबों को भली भांति समझती है, कांग्रेस अपने आप तो डूबती जा रही है लेकिन उसके अनुशरण पर चल रहे कुछ बगावतियो को भी डुबाती जा रही है।
जौनपुर विकासखण्ड के थत्यूड़ में एक विशाल जन सभा को सम्बोधित करते हुये गृह मंत्री अमित शाह कांग्रेस पर जमकर बरसे, उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा फूट डालने का काम किया है, उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि जब बिल्ली किसी वस्तु को हासिल नही कर सकती तो वह उसे गिराने का प्रयास करती है। होता क्या है कि वह बर्तन उसके ऊपर ही गिर जाता है, उन्होंने लोगो को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बढ़चढ़ कर मतदान करने की अपील है, उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रीतम सिंह पंवार की काबिलियत के कसीदे पढ़े, और कहा कि धनोल्टी की जनता प्रीतम सिंह पंवार को बडे अंतराल से विजयी बनाकर विधान सभा भेजेंगे। उन्होंने आश्वस्त करवाया कि उत्तराखंड में पुनः भाजपा की सरकार बननी निश्चित है, और जब भाजपा की सरकार बनेगी तो उत्तराखंड के चौमुखी विकास का रास्ता आगे बढ़ेगा। उन्होंने केदार नाथ से लेकर प्रदेश के हर विकास कार्यों को छूते हुए कहा कि देहरादून तक मेट्रो भी पहुंचाई जायेगी, उन्होंने हरीश रावत व राहुल गांधी को जमकर कोसा,कांग्रेस की ना ही ईच्छा है और ना ही शक्ति है।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…