अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : गंगोत्री विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी विजयपाल सजवाण के समर्थन में हजारों की संख्या में एकत्रित कार्यकर्ताओं ने नगर क्षेत्र में शक्ति प्रदर्शन कर मुख्य बाजार में रैली निकाली व जोशियाड़ा स्थित ट्रक यूनियन मैदान में जनसभा का आयोजन किया गया। जनसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने शिरकत कर भाजपा की डबल इंजन सरकार पर जमकर प्रहार किए, उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा द्वारा की गई झूठी घोषणाओं पर कहा कि जिस तरह का जुमला 2017 के चुनावों में किया गया वही जुमला अब दोहराने की तैयारी है, उन्होंने लोगों से हाथ जोड़कर निवेदन किया कि इस दफा भाजपा की निरंकुश सरकार को उखाड़ फेकने और गंगोत्री के समग्र विकास के लिए विजयपाल सजवाण को मजबूत कर राज्य में कांग्रेस सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। उन्होंने गंगोत्री के सम्मान में यहां के लोगों से ये वायदा किया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर उन्हें राज्य सरकार में अहम जिम्मेदारी दी जाएगी।
इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष जगमोहन रावत, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल, कांग्रेस ब्लॉक/शहर अध्यक्ष एवं अनुसांगयिक संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
उत्तराखंड : भारत सरकार की श्रम सांख्यिकी विशेषज्ञ समिति में नियुक्ति, AI आधारित रोजगार एवं…
Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का 'Tribute Edition' लॉन्च…
मानसून के दौरान आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सभी जिलों में…
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर सीएम…
नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि लोक विश्लेषक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया…
उत्तराखंड के पशुपालकों के लिए कुछ ऐसा होने जा रहा है जो एकाएक उनकी आमदनी…