मसूरी : मसूरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी ने शक्ति प्रदर्शन किया और उनके जन संपर्क में सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी मौजूद रहे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी के लिए मतदान करने की अपील की।
इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी गणेश जोशी जीत के प्रति आश्वस्त दिखे और भारी जनसमर्थन के बीच उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा की जनता का प्यार उन्हें आज देखने को मिल रहा है कि किस प्रकार से मात्र शक्ति युवा शक्ति और महिलाएं पुरुष रैली में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का साठ पार का नारा पूर्ण होगा और उत्तराखंड में प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनेगी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री कुशाल राणा ने किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, महामंत्री सपना शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, राकेश रावत, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहिद, मंसूर, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मनोज रेंगवाल, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज खरोला, पालिका सभासद गीता कुमाई, सभासद अरविंद सेमवाल, जसोदा शर्मा, जिला महिला मोर्चा महामंत्री अनीता सक्सेना, महिला मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष अनीता पुंडीर, छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, भाजपा मसूरी मंडल अधिवक्ता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष धनेंद्र पुंडीर, दिनेश बडोनी, कपिल मलिक, मयंक जोशी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Patna Police Encounter : पटना में पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाश ढेर हो गए.…
बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' अभियान: देहरादून में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे अमित…
पुलिस ने बताया कि घरेलू झगड़ों को लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़ा होता था.…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. वहीं बदरीनाथ हाईवे पर…
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान 42 राज्य आंदोलनकारियों ने अपनी शहादत दी थी, तब कही…
खूंटी में एक ट्रेलर ने कई लोगों को कुचल दिया. जिसमें सात लोगों की मौत…