मसूरी : मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान के नेतृत्व में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष वसीम खान ने कहा कि केद्र व राज्य सरकार आम जनता के हितों के विपरीत कार्य कर रही है व लगाता मंहगाई बढ़ने से आम आदमी जो इस कोरोना संक्रमण में बेरोजगार बैठा है उस पर मंहगाई का बोझ डाल रही है। पेट्रोल डीजल के दाम लगातार बढ रहे है और अब तो सब्जी से लेकर खाद्य सामग्री के दामों में भी भारी बढोत्तरी होने से जनता महगाई की मार झेल रही है। लेकिन प्रदेश व केंद्र सरकार सोयी हुई है। जिससे आम जनता में केंद्र व भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ रहा है व आने वाले समय में जनता भाजपा के करारा जबाव देगी।
इस मौके पर कामिल अली, विरेंद्र थापा, अरूण, महिपाल पंवार,सोनू अजीज, आशीष भटट सहित युवा कांगे्रस के कार्यकर्ता मौजूुद रहे। इस मौके पर उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
उफनते नदी को पार कर शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए ग्रामीण,…
उत्तराखंड सरकार की आलंबन गांव योजना फाइलों तक सीमित रह गई है. जो धरातल पर…
ईडी ने मुंबई और भोपाल में समीर अग्रवाल और उसके सहयोगियों से जुड़े कई आवासीय…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने फिर पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाए दिए. वो…
भारत-नेपाल के अधिकारियों की देहरादून में हाई लेवल बैठक चल रही है, जिसमें कई मुद्दों…
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे जबरदस्त आर्थिक अभियान चलाने का ऐलान…