मसूरी – टैक्सी खाई में गिरी चालक ने कूद कर जान बचाई।

मसूरी : शहर के क्लाउड एंड के पास सवारी छोड़ कर वापस जाते समय एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई जिसमें सवार चालक ने कूद कर जान बचा ली।
कोतवा गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि एक टैक्सी इंडिगो व्हाइट रंग की कार नंबर यूके 07 टीए 8130 मसूरी के क्लाउंड एंड के समीप सवारी लेकर गई थी व सवारी को उतार कर टैक्सी चालक एलकेडी मार्ग से देहरादून वापस जा रहा था, लेकिन किमाड़ी से तीन किमी पहले टैक्सी के ब्रेक फेल हो गये जिसके कारण कार अनियंत्रित हो गई व करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी लेकिन चालक को जैसे ही पता चला की कार के ब्रेक फेल हो गये हैं उन्होंने कूद मार कर अपनी जान बचा ली। कार चालक 24 वर्षीय अनिल राठौर पुत्र सुरेश निवासी कुसुम बिहार सिंगलमंडी देहरादून है। चालक पूरी तरह सुरक्षित है।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

सप्ताहांत से पहले नैनीताल और मसूरी में बढ़ी पर्यटकों की आवाजाही

देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की संख्या में लगातार…

1 day ago