पौड़ी गढ़वाल : SDRF ने एक सड़क हादसे के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली कोटद्वार द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि दुगडडा फतेहपुर बैंड के पास एक कार खाई में गिरी है।
उक्त सूचना पर SDRF रेस्क्यू टीम पोस्ट कोटद्वार से आरक्षी लक्ष्मण रावत के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर ज्ञात हुआ कि उक्त गाड़ी वैगनआर थी, जिसका नंबर UK 15 C 0853 है। उक्त वाहन कोटद्वार से गुमखाल की ओर जा रही थी जिसमें सभी शिक्षक सवार थे। दुगडडा फतेहपुर बैंड के पास वाहन अनियंत्रित होकर 70 मीटर गहरी खाई में गिर गई थी। जिसमें कुल 5 लोग सवार थे जिनमें तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई व दो लोग गंभीर रूप से घायल है।
घायलों के नाम :-
(1) अरुण कुमार s/oबाबूलाल R/Oसत्येंद्र नगर कोटद्वार उम्र 30 वर्ष
(2) ड्राइवर जयवीर s/oरघुवीर सिंह R/Oरतनपुर सुकरो कोटद्वार उम्र 58 वर्ष।
मृतकों के नाम :-
(1) पूनम रावत w/oप्रद्युमन उम्र 45 वर्ष है R/Oमानपुर कोटद्वार
(2)वंदना भंडारी w/oनरेंद्र सिंह भंडारी R/O शिवपुर मानपुर कोटद्वार उम्र 42 वर्ष
(3) दीपक शाह s/oउत्तम सिंह R/Oशिवपुर उम्र 38 वर्ष।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…