मसूरी : मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ आरएन भार्गव इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया। इस सात दिवसीय शिविर में एनएसएस की छात्राएं शराब मुक्त उत्तराखंड व संस्कार युक्त उत्तराखंड के तहत समाज सेवा व जन जागरूकता का कार्य करेंगी।
इस मौके पर एसआई विनय शर्मा ने कहा कि समाज में जो कार्य छात्राएं कर सकती हैं वह छात्र नहीं कर सकते। क्यों कि उनमें सीखने के जज्बे के साथ ही आत्म विश्वास व नेतृत्व की क्षमता होती है। उन्होंने कहा कि इस शिविर में छात्राएं निश्चित ही समाज को नशे से दूर रखने व संस्कार को ग्रहण करने का कार्य करेंगी व आने वाले समय में देश व अपने परिवार का नाम रौशन करेंगी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक मनोज शैली ने छात्राओं का आहवान किया कि वे इस एनएसएस शिविर के माध्यम से समाज की बुराइयों के प्रति जागरूक करने का कार्य करेंगी।
विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता डबराल ने शिविर में प्रतिभाग करने वाली छात्राओं को बधाई दी व कहा कि यह शिविर सफल रहेगा व जो थीम दी गई है उसका पालन करते हुए समाज को जगाने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही समाज में स्वच्छता को बढाने, नारी शक्ति को आगे बढाने, आदि का कार्य करेंगी। इस मौके पर उन्होंने आरएन भार्गव इंटर कालेज के प्रधानाचार्य का एनएसएस शिविर के लिए विद्यालय का कक्ष देने के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम को क्षेत्र की सभासग जसोदा शर्मा ने भी संबोधित किया व कहा कि इस शिविर के माध्यम से छात्रा स्वयंसेवक अच्छा कार्य करेंगी व परिवार से दूर एक साथ रहकर निश्चित की समाज को दिशा देने का कार्य करेंगी। इस मौके पर एक स्वयं सेवक छात्रा ने एनएसएस के क्रिया क्लापों की विस्तार से जानकारी दी। वहीं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी शकुंतला पुरोहित ने बताया कि सात दिवसी विशेष शिविर में नशा मुक्त व संस्कार युक्त उत्तराखंड थीम के साथ ही स्वच्छता व समाज की अन्य बुराइयों को समाप्त करने, प्लास्टिक उन्मूलन, साक्षरता, स्लोगन, नारी शिक्षा आदि पर भी समाज को जागरूक करेंगी वहीं शहर में नुक्कड़ नाटक व रैली के माध्यम से भी समाज को जगाने का कार्य करेंगी।
इस अवसर पर अध्यापिका नीलम चौहान ने कार्यक्रम का संचालन किया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि एवं अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वतिल कर किया गया तथा एनएसएस की छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गान के साथ ही मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
प्रदेश सरकार की विफलताओं, प्रत्येक स्तर पर व्याप्त व्यापक भ्रष्टाचार एवं जनविरोधी नीतियों के विरोध…
राजधानी देहरादून में भरे बाजार में दिन दहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां सोमवार को…
तेज की जाए पदक विजेताओं को नौकरी देने की प्रक्रिया : रेखा आर्या खेल मंत्री…
देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने 'प्रोजेक्ट नंदा-सुनंदा' के तहत आर्थिक रूप से कमजोर और…
शिक्षा व्यवस्था का सशक्त माध्यम बना विद्या समीक्षा केन्द्र तकनीक व डेटा विश्लेषण के जरिये…
देहरादून 31 जनवरीl संत शिरोमणि कवि गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय…