मसूरी : शहर के जार्ज एवरेस्ट के जंगल में मिले युवक सुनील का शव मिलने के बाद उनके पिता संतराम ने कोतवाली में तहरीर दी जिसमें उनके पुत्र की हत्या की आशंका व्यक्त की गई है। उन्होंने पुलिस से जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है।
युवक सुनील के पिता संतराम की ओर से दी गई तहरीर में लिखा गया है कि 24 फरवरी को उनका बेटा शाम को करीब पांच बजे घर के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंच पाया जिस पर उन्होंने उसकी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चला। 25 फरवरी को स्थानीय लोगों ने बताया कि सुनील रास्ते के नीचे गिरा पड़ा हैं जब नजदीक जाकर देखा तो उसका गला रेत रखा था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई व मौके पर पुलिस पहुंची व सुनील के शरीर को हिलाया लेकिन कुछ हरकत नहीं की। प्रार्थी के रिश्तेदार गजेंद्र निवासी जखनोग व घनश्याम निवासी जखनोग ने ही शव को निकाला उनकी पजामें की जेब में एक चाकू मिला है। जिससे हत्या की आशंका हो रही है। क्यों कि उसका गला बुरी तरह से रेत रखा है। मौके पर खून के निशान वहीं मौके पर मिले आसपास कहीं नहीं है जिससे लगता है कि उसको किसी अन्य स्थान पर मारा गया व शव लाकर यहां फेंका गया। उन्होंने तहरीर में यह भी लिखा कि वह सीधा सरल स्वभाव का युवक है तथा पिछले कई सालों से जार्ज एवरेस्ट में व्यवसाय कर रहा था। उन्होंने पुलिस से मुकदमा दर्ज कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…