अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन ने शनिवार को गंगोत्री धाम का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी मयूर दीक्षित भी उपस्थित रहे।
आयुक्त गढ़वाल रविनाथ रमन ने स्नान घाट व साफ सफाई आदि व्यवस्थाओं को देखा। तथा तीर्थ पुरोहितों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। मुखबा जांगला सड़क मार्ग बनाने की तीर्थ पुरोहितों द्वारा मांग की गई। जिस पर कमिश्नर ने आश्वासन दिया कि वन भूमि के निस्तारण होने के बाद शीघ्र ही सड़क मार्ग बनाने की कार्यवाही कर ली जाएगी। इसके अतिरिक्त आयुक्त गढ़वाल ने कहा कि वर्तमान में कोविड के कारण चारधाम यात्रा स्थगित है,परिस्थितियां अनुकूल रहने पर अगले कुछ महीनों बाद चारधाम यात्रा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा। जनपद उत्तरकाशी में कोविड के कुछ केस जरूर कम हुए है लेकिन फिर भी सतर्क व सावधानी बरतनी जरूरी है तथा सरकार द्वारा जारी एसओपी का अनुपालन सुनिश्चित करना है।
इस दौरान एसडीएम भटवाड़ी देवेंद्र सिंह नेगी, गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल,राजेश सेमवाल,रविन्द्र सेमवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल मौजूद थे।
धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र का सिल्लासौड़ गांव आज भी बदहाल रास्ते और पुल की समस्या से…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
2022-23 में जलाशयों, टैंक-तालाबों में मिलाकर 6.23 करोड़ क्यूबिक मीटर पानी उपलब्ध था, 2024-25 में…
पीएमजीएसवाई के तहत बनने वाली ग्रामीण सड़कें खासतौर पर उन क्षेत्रों के लिए महत्वपूर्ण हैं,…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…
एमसीसी ने नीट यूजी राउंड 1 सीट अलॉटमेंट जारी किया. टॉपर्स की पहली पसंद एम्स…