पौड़ी : पांचवा मील दुगड्डा के समीप एक गाड़ी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलते ही पुलिस व SDRF टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य में जुट गई।
इस संबंध में SDRF ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 06 मार्च 2022 को प्रातः लगभग पौने चार बजे थाना कोटद्वार द्वारा एसडीआरएफ टीम को अवगत कराया गया कि पांचवा मील दुगड्डा के के समीप एक गाड़ी खाई में गिर गई है।
उपरोक्त सूचना पर एसडीआरएफ पोस्ट कोटद्वार से मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल रवाना हुई।
एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन ट्रक UK15CA -0426 था। जो की हरिद्वार से दुगड्डा की और जा रहा था। जिसमे ड्राइवर सहित पांच लोग सवार थे। पांचवा मील दुगड्डा के समीप आकर वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा।
एसडीआरएफ टीम द्वारा बिना वक़्त गवाये अंधकार व गहरी खाई जैसी तमाम चुनैतियों को पार कर त्वरित रेस्क्यू करते हुए ट्रक में सवार सभी लोगों को घायल अवस्था में रोप व स्ट्रेचर के माध्यम से खाई से बाहर निकाला व सर्वप्रथम प्राथमिक उपचार देकर 108 के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
घायलों के नाम –
01. राहुल पुत्र तारा उम्र 32 वर्ष निवासी हरिद्वार।
02. हिमांशु उम्र 19 वर्ष निवासी सिडकुल हरिद्वार।
03. करण पुत्र समय सिंह उम्र 21 वर्ष निवासी बरेडी मुजफ्फनगर।
04. अंशुल उम्र 18 वर्ष निवासी हरिद्वार।
05. अमित उम्र 19 वर्ष निवासी हरिद्वार।
एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम में पोस्ट कोटद्वार से मुख्य आरक्षी प्रेम प्रकाश के नेतृत्व में आरक्षी लक्ष्मण सिंह, आरक्षी आशीष रावत, आरक्षी संदीप रावत, आरक्षी अमित डोबरियाल, पैरामेडिक्स अमृत सिंह, इलेक्ट्रिशियन विमल व उपनल चालक नंद किशोर शामिल रहे।
देहरादून। उत्तराखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सप्ताहांत से पहले पर्यटकों की संख्या में लगातार…
देहरादून। मानसून सीजन के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए…
देहरादून। उत्तराखंड को स्वच्छ, हरित और पर्यावरण के अनुकूल राज्य बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री…
Ola Electric ने अपनी रिटेल रणनीति में बड़ा बदलाव किया है. कंपनी डीलर पार्टनर्स के…
मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार गुप्ता और न्यायमूर्ति सुभाष उपाध्याय की खंडपीठ ने संस्कृति विभाग की…
बाजपुर कोतवाली क्षेत्र में 13 साल नाबालिग किशोरी के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला…