विनय उनियाल
जोशीमठ : हिम क्रीड़ा केंद्र औली के नजदीक आइस स्केटिंग रिंक के आसपास एक अज्ञात शव मिला है। शव की अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को स्थानीय लोगों को टावर नंबर5 व आइस सकेटिंग रिंक के पास एक शव दिखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही कोतवाली जोशीमठ के वरिष्ठ उप निरीक्षक विजय प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, कुछ लोगों से जानकारी भी लेकिन कोई भी शव की शिनाख्त नहीं कर सका।
वरिष्ठ उप निरीक्षक विजय प्रकाश ने बताया कि शव नेपाली मूल के व्यक्ति का लग रहा है,जिसकी उम्र करीब 40वर्ष की होगी। और उसके दाहिने हाथ पर सीमा गुदा हुआ है।विस्तृत जांच की जा रही है।
इससे पूर्व भी इस वर्ष ही नए साल का जश्न मनाने औली पहुंचे दो पर्यटकों के गौरसों बुग्याल में शव मिले थे।
देहरादून: राजधानी के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित मोहब्बेवाला में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं…
दिनेश आर्य के नामांकन दाखिल करने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद…
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रोसेस में कथित गड़बड़ियों और चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार…
दृश्यम 3 अपने मंडे टेस्ट में कमाई में बहुत नीचे तक जा गिरी है, लेकिन…
उत्तराखंड मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, 10…
मोबाइल की व्हाट्सऐप चैट और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आगे की कड़ियां…