मसूरी विधानसभा से गणेश जोशी ने 15 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की।

मसूरी : उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में मसूरी विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक व प्रदेश सरकार मे कबीना मंत्री गणेश जोशी ने हेट्रिक बनाते हुए तीसरी बार भारी बहुमत जीत कर रिकार्ड बनाया। उनके जीतने के बाद बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न बनाया।
मसूरी विधानसभा की प्रतिष्ठित सीट से वर्तमान विधायक गणेश जोशी ने लगातार तीसरी बार जीत कर रिकार्ड बनाया है। हालांकि इस बार एटि इंकंबेंसी की बात की जा रही थी व कांग्रेेस के साथ कांटे का मुकाबला बताया जा रहा था लेकिन जनता ने गणेश जोशी पर विश्वास व्यक्त कर भारी बहुमत से उन्हें जिता दिया। यही नहीं जब वह पहली बार जीते थे तब मार्जन बहुत कम था दूसरी बार वह करीब 11 हजार से अधिक वोटो से जीते थे व तीसरी बार अब वह 15 हजार से अधिक मतों से विजयी हुए है जिससे साफ लगता है कि गणेश जोशी ने जनता का विश्वास जीतने में कामयाबी हासिल की है। उनके जीतने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया व होली दिवाली एक साथ की। उनके जीतने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल ढमाके के साथ जश्न मनाया। सबसे पहले लाल टिब्बा के सिस्टर बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल की थाप कर जश्न मनाया फिर चार दुकान, मलिंगार व उसके बाद कुलडी के शहीद भगत सिह चौक पर जश्न मनाया व जमकर रंग खेला व आतिश बाजी की। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि यह उनके विगत दस सालों के कार्यकाल में जन हित के कार्योें व जनता के बीच उनकी छवि है जिसके बलबूते वह तीसरी बार भारी बहुमत से जीते। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने कार्यकाल में मसूरी विधानसभा व विशेष कर मसूरी में जनहित के अनेक कार्य किए व कई योजनाएं लाकर जनता का विश्वास जीता। उन्होंने कहा कि इस बार विरोधी पार्टियों ने जमकर दुष्प्रचार किया लेेकिन जनता ने उस पर विश्वास न कर भाजपा पर विश्वास किया। उनकी जीत से मसूरी विधानसभा में उनकी विकास की कार्य करने को जनता ने समर्थन दिया है। इससे पूर्व लाल टिब्बा से छावनी परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष बादल प्रकाश के नेतृत्व में जश्न मनाया व ढोल की थाप पर चार दुकान मलिंगार से कुलडी तक कार्यकर्ताओं ने होली के साथ दिवाली मनायी। वहीं उसके बाद पूरे शहर में जश्न मनाया गया।

इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, सतीश ढौडियाल, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष मनोज खरोला, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, मनोज रेंगवाल मुकेश, धनाई, पालिका सभासद जसोदा शर्मा, मदन मोहन शर्मा, धनेंद्र पंडीर, अनीता पुंडीर, कमला थपलियाल, सपना शर्मा, रमेश कन्नौजिया, चंद्रकला सयाना, त्रिलोक राणा, अमित भटट, कमल शर्मा, बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न बनाया।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts