मसूरी : लगातार प्रशासन व वन विभाग की सतर्कता के बाद भी वनों में निर्माण का मलवा डालने वाले नहीं रूक रहे जबकि विगत दिनों वन विभाग ने तीन वाहनों के चालान भी किए थे।
लंढौर बाइपास रोड व लिंक रोड पर लगातार निर्माण का मलवा डाला जा रहा है लेकिन वन विभाग की सतर्कता के बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं है। इस क्षेत्र में वन विभाग को चकमा देकर लगातार मलवा डाला जा रहा है। जिससे वन संपदा नष्ट हो रही है। इससे ऐसा लगता है कि वन विभाग इस ओर घोर लापरवाही बरत रहा है या उनके संज्ञान में होने के बाद कार्रवाई नहीं की जा रही है। इस संबंध में उप रेंज अधिकारी जगजीवन लाल ने कहा कि वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त करती है लेकिन ये लोग रात को मलवा डाल देतें है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के बीट अधिकारी को इस संबंध में अवगत कराया जायेगा वही रात को गश्त बढाई जायेगी व पकड़े जाने पर चालान की कार्रवाई अमल में लाई जायेगी।
देहरादून: राजधानी के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित मोहब्बेवाला में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं…
दिनेश आर्य के नामांकन दाखिल करने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद…
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रोसेस में कथित गड़बड़ियों और चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार…
दृश्यम 3 अपने मंडे टेस्ट में कमाई में बहुत नीचे तक जा गिरी है, लेकिन…
उत्तराखंड मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, 10…
मोबाइल की व्हाट्सऐप चैट और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आगे की कड़ियां…