मसूरी : माल रोड पर पेयजल निगम के कार्य पर लगातार मिल रही शिकायत पर मुख्य अभियंता गढवाल मंडल केके रस्तोगी ने मालरोड का निरीक्षण किया व इससे पूर्व मसूरी होटल एसोसिएशन, व्यापार संघ व पालिकाध्यक्ष के साथ बैठक की तथा खुदाई के दौरान हो रही परेशानी के बारे में जानकारी ली। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि होली से पहले मालरोड का कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा।
बैठक में पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि पानी की लाइन बिछायें लेकिन उसमें जो लापरवाही हो रही है वह नहीं होनी चाहिए व शीघ्र मालरोड का कार्य पूरा होना चाहिए तथा जहां मलवा है उसे हटायें ताकि सीजन प्रभावित न हो। वहीं व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि व्यापारियों को लाइन खोदने से सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्यों कि उनकी दुकानों में धूल के साथ ही दुकान में जाने का रास्ता तक नहीं बचता ऐसे में होली के सीजन के दौरान काम बंद रखा जाय व लगातार पानी का छिड़काव किया जाय।
देहरादून: राजधानी के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित मोहब्बेवाला में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं…
दिनेश आर्य के नामांकन दाखिल करने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद…
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रोसेस में कथित गड़बड़ियों और चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार…
दृश्यम 3 अपने मंडे टेस्ट में कमाई में बहुत नीचे तक जा गिरी है, लेकिन…
उत्तराखंड मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, 10…
मोबाइल की व्हाट्सऐप चैट और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आगे की कड़ियां…