मसूरी : पहाड़ों की रानी मसूरी में पानी की कमी को देखते हुए 144 करोड़ की यमुना पेयजल लाइन पर समय समय पर सवाल उठते रहे हैं। जिसमें यह कहा जाता रहा है कि यह पानी की लाइन देहरादून क्षेत्र के लिए है, जिस पर पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने उत्तराखंड पेयजल निगम के अधीक्षण अभियंता के साथ बैठक की जिसमें स्पष्ठ कहा गया है कि यह पानी केवल मसूरी के लिए है।
अधीक्षण अभियंता सुभाष चंद्रा ने यह भी बताया कि यमुना योजना का पूरा कार्य जल निगम करेगा व उसके बाद इस योजना से कनेक्शन देने का कार्य भी जल निगम करेगा। इसके लिए जल संस्थान जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल ने पेयजल निगम के अधिकारियों का भ्रम दूर करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व सभासद रमेश भंडारी भी मौजूद रहे।
देहरादून: राजधानी के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित मोहब्बेवाला में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं…
दिनेश आर्य के नामांकन दाखिल करने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद…
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रोसेस में कथित गड़बड़ियों और चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार…
दृश्यम 3 अपने मंडे टेस्ट में कमाई में बहुत नीचे तक जा गिरी है, लेकिन…
उत्तराखंड मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, 10…
मोबाइल की व्हाट्सऐप चैट और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आगे की कड़ियां…