मसूरी : फिल्मी जगत में जहां वेब सीरीज का चलन बढ़ता जा रहा है वहीं उत्तराखंड भी इससे पीछे नहीं रहा। दर्शकों के बीच शीघ्र ही गढ़वाली वेब सीरीज वा नौनी प्रदर्शित की जाएगी इस संबंध में जानकारी देते हुए वेब सीरीज के निर्देशक अनुज जोशी ने बताया कि यह उत्तराखंड की पहली वेब सीरीज है और अप्रैल माह तक यह दर्शकों के बीच आ जाएगी।
फिल्म में राकेश गौड़, अभिषेक मेंदोला, गंभीर ज्याड़ा आदि ने भी अभिनय किया है। अनुज जोशी द्वारा लिखित एवम निर्देशित ये वेबसरीज निश्चित तौर पर मनोरंजन उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगी। आज तक अपनी फिल्मों के माध्यम से उत्तराखंड के विभिन्न विषयों को उठाने वाले अनुज जोशी का ये शाहकार अम्बे सीने हाउस के ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होगी। वेब सीरीज के सिनेमोटोग्राफर हरीश नेगी, निर्माता हर्षपाल चौधरी, कार्यकारी निर्माता राकेश गौड़, राजेश रतूड़ी, विजय शर्मा, विभोर सकलानी, निखिल कांडपाल कमल, आदि मौजूद रहे।
दृश्यम 3 अपने मंडे टेस्ट में कमाई में बहुत नीचे तक जा गिरी है, लेकिन…
उत्तराखंड मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, 10…
मोबाइल की व्हाट्सऐप चैट और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आगे की कड़ियां…
तीनों अभ्यर्थियों ने आवेदन के साथ जो यूटेट के प्रमाणपत्र संलग्न कराए वो फर्जी निकले,…
11वीं की छात्रा के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, अब छात्रा के…
रानीमाजरा में हुआ सामान्य वर्ग का महाजुटान, गूंजा- आरक्षण की समीक्षा करो, यूजीसी रोलबैक, नहीं…