मसूरी : झड़ीपानी स्थित ओक ग्रोव स्कूल को ग्लोबल टॉक एजुकेशन फाउंडेशन और सीईडी फाउंडेशन द्वारा विद्यालय को अकादमिक उत्कृष्टता के अभिनव प्रयास में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पांच सितारा श्रेणी के स्कूलों में स्थान मिला है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अभिषेक केसरवानी को इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया।
शनिवार को ओक ग्रोव स्कूल के प्रधानाचार्य अभिषेक केसरवानी को नई दिल्ली में ग्लोबल टॉक एजुकेशन फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में मालदीव के शिक्षा मंत्री अब्दुल्ला रशीद अहमद ,आरपी सिंह संयुक्त सचिव (कौशल विकास एजुकेशन डिपार्टमेंट सीबीएसई) द्वारा सीईडी फाउंडेशन के माध्यम से पांच सितारा श्रेणी के स्कूलों के रूप में स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बताया कि सीईडी संस्था द्वारा इस पुरस्कार के लिए उत्तराखंड से ओक ग्रोव स्कूल को चुना गया था। ओक ग्रोव स्कूल को अकादमिक उत्कृष्टता के अभिनव प्रयास के लिए साल 2021 के लिए यह उपलब्धि हासिल हुई है। विद्यालय को यह पुरस्कार विगत 3 वर्षों का कक्षा 10 व कक्षा 12 का रिजल्ट, खेल के क्षेत्र में सीबीएसई द्वारा आयोजित विभिन्न प्रकार के चैंपियनशिप एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं को सफल और बढ़िया ढंग से आयोजित करा कर हासिल की गई विशेष उपलब्धियां तथा कोविड-19 के समय में बच्चों को ऑनलाइन पढ़ाई में महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त करने पर दिया गया।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्य ने स्कूल के सभी संकाय सदस्यों एवं अभिभावकों को हार्दिक बधाई दी।
11वीं की छात्रा के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, अब छात्रा के…
रानीमाजरा में हुआ सामान्य वर्ग का महाजुटान, गूंजा- आरक्षण की समीक्षा करो, यूजीसी रोलबैक, नहीं…
क्या हरीश रावत संगठन से अलग समानांतर राजनीतिक लाइन तैयार कर रहे हैं? कुमारी शैलजा…
तेज रफ्तार बस ने पहले ऑटो को टक्कर मारी, फिर एक के बाद एक चार…
चीन की 13 साल की तैराक और थाईलैंड के 20 वर्षीय धावक को एशियन गेम्स…
कॉज लिस्ट के अनुसार देश के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और…