उत्तराखंड : जे.एस.आर प्रोडक्शन हाउस और वी.एच.एस मिडिया की ओर से जेएसआर होटल कॉन्टिनेंटल में होली के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
बता दें कि उक्त होली कार्यक्रम जे.एस.आर प्रोडक्शन हाउस और वी.एच.एस मिडिया की फ़िल्म “मसूरी बॉयज़” (बॉलीवुड की पहली बिग बजट फिल्म जिसका पूरा निर्माण उत्तराखंड में किया जा रहा है) की शूटिंग समाप्त होने के उपलक्ष्य पर पूरी टीम जिसमें फिल्म के सभी कलाकार एवं अन्य सदस्यों के लिए आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम दोपहर के १ बजे से शाम के सात बजे तक चला, जहां सभी ने जमकर होली खेली व गढ़वाली और बॉलीवुड के गीतों पर जमकर डांस किया। उक्त कार्यक्रम में सभी ने यादें समेटी और उत्साह के साथ होली मनाई।
बताया जा रहा है कि जे.एस.आर प्रोडक्शन अपनी आने वाली फिल्म के लिए काफी उत्साहित है। वहीँ इस अवसर पर फ़िल्म “मसूरी बॉयज़” के निर्देशक व कलाकार हृदय वी शेट्टी अपनी फिल्म को जनता के सामने प्रदर्शित करने के लिए काफी उत्साहित दिखे। बताया गया है कि यह फिल्म पूरी तरह से उत्तराखंड में ही शूट की गयी है और इसका निर्माण भी यहीं किया जायेगा। कार्यक्रम में निर्देशक हृदय वी शेट्टी ने उन सभी कलाकारों व अन्य सदस्यों जिन्होंने फिल्म के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है उनका आभार व्यक्त किया और होली की शुभकामनाएं भी दी।
होली के उक्त कार्यक्रम में फिल्म की पूरी टीम उपस्थित रही जिनमे फ़िल्म निर्माता तरुण रावत, निर्देशक हृदय वी शेट्टी, अन्य मुख्य कलाकार राहुल सिंह, विजय कृष्णा, प्राशील रावत, पार्थ अकेरकर, नैना सिंह, अमिका शैल, पाले सिंह, ओमप्रकाश, सहित पटकथा के लेखक सोनू तंवर, छायाकार के निदेशक फारूक खान व टीम के अन्य सहायक आदि मौजूद रहे।
देहरादून: राजधानी के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित मोहब्बेवाला में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं…
दिनेश आर्य के नामांकन दाखिल करने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद…
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रोसेस में कथित गड़बड़ियों और चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार…
दृश्यम 3 अपने मंडे टेस्ट में कमाई में बहुत नीचे तक जा गिरी है, लेकिन…
उत्तराखंड मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, 10…
मोबाइल की व्हाट्सऐप चैट और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आगे की कड़ियां…