देहरादून : भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मदन कौशिक ने आज सांय 6 बजे राजभवन में विधानमंडल दल के नव निर्वाचित नेता पुष्कर सिंह धामी के साथ राजभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से भेंट कर उन्हें अवगत कराया कि पुष्कर सिंह धामी को विधानमंडल दल का नया नेता चुना गया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में नई सरकार मंत्रिमंडल के गठन का अनुरोध पत्र राज्यपाल को सौंपा।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, अजय भट्ट, सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत, नव निर्वाचित विधायक सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, रेखा आर्य, अरविंद पांडे सहित अन्य नवनिर्वाचित विधायकगण उपस्थित थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अनुरोध पत्र को स्वीकारते हुए राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने मनोनीत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाने का निर्णय लिया है।
देहरादून: राजधानी के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित मोहब्बेवाला में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं…
दिनेश आर्य के नामांकन दाखिल करने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद…
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रोसेस में कथित गड़बड़ियों और चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार…
दृश्यम 3 अपने मंडे टेस्ट में कमाई में बहुत नीचे तक जा गिरी है, लेकिन…
उत्तराखंड मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, 10…
मोबाइल की व्हाट्सऐप चैट और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आगे की कड़ियां…