मसूरी : प्रदेश सरकार में मसूरी विधायक गणेश जोशी को मंत्री बनाये जाने पर भाजपा मसूरी मंडल ने आतिशबाजी व मिष्ठान वितरित कर खुशी मनाई। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि गणेश जोशी ने पहले भी मसूरी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी और आने वाले समय में भी मसूरी के विकास को प्राथमिकता दी जायेगी।
प्रदेश सरकार में मंत्री बनने केे बाद भाजपा मसूरी मंडल के कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौक पर एकत्र होकर गणेश जोशी व प्रदेश के मुख्यमंत्री के पक्ष में जमकर नारेबाजी के साथ आतिश बाजी की व मिष्ठान वितरित किया। इस मौके पर भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि मसूरी विधानसभा की जनता ने उन्हें भारी अंतर से जिता कर विधानसभा भेजा है जिससे स्पष्ठ है कि जनता का उन पर भरोसा है तथा उन्होंने विधानसभा के सभी क्षेत्रों में विकास की गंगा बहाई है। उन्होंने कहा कि मसूरी के विकास में उनके योगदान को भुलाया नही जा सकता और आने वाले समय में और अधिक ताकत के साथ जनता की समस्याओं का समाधान कर मसूरी को विकास के पथ पर ले जाया जायेगा। इस मौके पर भाजपा महामंत्री कुशाल राणा, राकेश अग्रवाल, अरविंद सेमवाल, बिजेंद्र भंडारी, अनिल गोदियाल, पुष्पा पडियार, अनीता पुंडीर, कमला थपलियाल, सतीश ढौडियाल, विजय बुटोला, विजय बिंदवाल, तनमीत खालसा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उत्तराखंड : भारत सरकार की श्रम सांख्यिकी विशेषज्ञ समिति में नियुक्ति, AI आधारित रोजगार एवं…
Aprilia ने अपने Aprilia SR 125 और SR 175 स्पोर्टी स्कूटर का 'Tribute Edition' लॉन्च…
मानसून के दौरान आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए सभी जिलों में…
विहिप के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक के समापन के मौके पर सीएम…
नैनीताल हाईकोर्ट ने कहा कि लोक विश्लेषक की रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं किया गया…
उत्तराखंड के पशुपालकों के लिए कुछ ऐसा होने जा रहा है जो एकाएक उनकी आमदनी…