अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : उत्तराखंड की पहली विधानसभा पुरोला के भाजपा नव निर्वाचित विधायक दुर्गेश्वर लाल ने आज पुरोला तहसील मुख्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में उप जिलाधिकारी बड़कोट व उप जिलाधिकारी पुरोला सहित सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। विधायक दुर्गेश्वर लाल ने अधिकारियों की बैठक के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। अधिकारिक बैठक में यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि बैठक में क्या फैसले लिये गये और क्या निर्देश दिए गये। बैठक में पत्रकारों के कवरेज पर पाबंधी रही और बंद कमरे में बैठक हुई। इस बैठक में मिडिया कर्मीयों ने खासी नाराजगी जाहिर की। भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल ने कार्यकर्ताओं को बताया कि वह पुरोला के विकास के लिये काम करेंगे। विधायक दुर्गेश्वर लाल भाजपा विधायक हैं और राज्य में भी भाजपा की सरकार है और यह पहली बार हुआ जब पुरोला विधानसभा का कोई विधायक सरकार में गया। अब देखना यह होगा कि आखिर पुरोला के भाजपा विधायक पुरोला विधानसभा जैसे अति पिछडे़ विधानसभा में कितने खरे उतरतें हैं। विधायक की बैठक में भाजपा महामंत्री सत्येद्रं राणा, पवन नौटियाल, प्यारे लाल हिमानी, अमीरचंद शाह, मीना रावत, विजयपाल रावत, सहित दर्जनों कार्यकर्ता और गणमान्य मौजूद रहे।
देहरादून: राजधानी के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित मोहब्बेवाला में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं…
दिनेश आर्य के नामांकन दाखिल करने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद…
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रोसेस में कथित गड़बड़ियों और चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार…
दृश्यम 3 अपने मंडे टेस्ट में कमाई में बहुत नीचे तक जा गिरी है, लेकिन…
उत्तराखंड मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, 10…
मोबाइल की व्हाट्सऐप चैट और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आगे की कड़ियां…