मसूरी : मसूरी विधानसभा से लगातार तीसरी बार बड़ी जीत दर्ज करने के बाद पहली बार मसूरी पहुंचे प्रदेश सरकार के मंत्री गणेश जोशी का कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जोरदार स्वागत किया गया व बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ विजय जुलूस निकाला गया। वहीं मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी की जनता व कार्यकर्ताओं का लगातार तीसरी बार जीतने पर आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि वह लगातार चार बार से चुनाव जीत रहे हैं पहला चुनाव राजपुर व उसके बाद लगातार तीसरी बार मसूरी में चुनाव जीत हैं। उन्होंने मसूरी की महान जनता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिन्होंने एक छोटे से कार्यकर्ता तो लगातार तीन बार जिताया, विश्वास जताया व सेवा करने का मौका दिया। उन्होंने कहा कि मसूरी के कार्यकर्ताओं ने बर्फबारी के बीच भी ऐसा कार्य किया जैसे वह स्वयं चुनाव लड़ रहे हो, उसका ही प्रतिफल है कि भाजपा यहां से जीती। जीत की खुशी कार्यकर्ताओं के साथ बांटना, जिनकी बदौलत जीत मिली उनके साथ उनकी भावनाओं का सम्मान करना कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि वह विश्वास दिलातें हैं कि जनता की हर समस्या का समाधान व विकास किया जायेगा। जो अधूरे कार्य है उन्हें पूरा किया जायेगा व आने वाले पांच सालों में मसूरी एक सुंदर पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होकर उभरेगा। इसके साथ ही जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सुरंग का निर्माण होगा, रोपवे का निर्माण होगा, सिफन कोर्ट के बेघरों के लिए घर बनाये जायेंगे, बाल्मीकि मंदिर के सौंदर्यीकरण का कार्य किया जायेगा।
इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री कुशाल राणा, सतीश ढौडियााल, महिला मोर्चा अध्यक्ष पुष्पा पडियार, महामंत्री सपना शर्मा, मनोज खरोला, बादल प्रकाश, मुकेश धनाई, कपिल मलिक, युवा मोर्चा अध्यक्ष अमित पंवार, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहिद खान, धनप्रकाश अग्रवाल, अनुज तायल, सभासद अरविंद सेमवाल, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुलूस में शामिल रहे।
देहरादून: राजधानी के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित मोहब्बेवाला में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं…
दिनेश आर्य के नामांकन दाखिल करने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद…
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रोसेस में कथित गड़बड़ियों और चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार…
दृश्यम 3 अपने मंडे टेस्ट में कमाई में बहुत नीचे तक जा गिरी है, लेकिन…
उत्तराखंड मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, 10…
मोबाइल की व्हाट्सऐप चैट और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आगे की कड़ियां…