मसूरी : पेयजल निगम की लापरवाही व गैर जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली से पर्यटन नगरी में आम जनता परेशान है। शहीद भगत सिंह चौक पर दिन दहाड़े जेसीबी लगाकर खुदान करने से दिन भर चौक के सभी मार्गो पर जाम लगा रहा जिसके कारण स्थानीय निवासियों सहित पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस संबंध में जब पेयजल निगम के मुख्य अभियंता गढवाल केके रस्तोगी से फोन पर वार्ता की गई तो उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह चौक पर एक सौ मीटर का छोटा पैच काटना जरूरी था क्योंकि उसके कारण सारा कार्य बाधित हो रहा था जिस पर मंत्री से बात की गई व उसके बाद ही कार्य शुरू किया गया। उन्होंने कहा कि वहां पर रात को कार्य नहीं हो सकता क्योंकि वहां पर पानी, टेलीफोन सहित अनेक लाइनें है जिन्हें बचाना जरूरी था। इस कार्य में थोड़ी परेशानी जनता को जरूर हुई होगी लेकिन यह कार्य जरूरी था। वहीं दूसरी ओर शहीद भगत सिंह चौक पर एक साइड से जाम लगने के कारण जब पर्यटकों के वाहन डिवाइडर के दूसरी ओर से मजबूरी में आये तो पुलिस ने उनके चालान कर दिये जिसके कारण पर्यटकों की कई बार बहस भी हुई व उन्हें घंटों जाम में फंसे रहने के बाद भी चालान भरने को मजबूर होना पड़ा। जिसका पर्यटन पर विपरीत प्रभाव पडेगा।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…