देहरादून : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री और नेता प्रतिपक्ष डॉ. इन्दिरा हृदयेश का निधन राज्य की बड़ी क्षति है। उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ हृदयेश के उत्त्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड के राजनैतिक सफर में उनसे एक सीख मिली कि एक सकारात्मक राजनीति कैसे की जाती है। उन्होंने उनसे जुड़े कई संस्मरण साझा करते हुए कहा कि वह सदैव जन भावनाओं की कद्र करने और विपक्ष की आवाज को भी अहमियत देकर निर्णय लेने वाली नेता थी। कई मौको पर उन्होंने सदन में विपक्ष में रहते हुए अथवा एक मंत्री के रूप में इसे साबित भी किया। उनका मानना था कि विपक्ष जनता की आवाज़ का प्रतिनिधत्व करता है और उसकी बात को भी तवज्जों दी जानी चाहिए।
भाजपा अध्यक्ष कौशिक ने कहा कि इंदिरा राज्य में एकमात्र ऐसी नेता थी जिनका मन,कद और पद बहुत बड़ा था। सकारात्मक सोच की ऐसे नेता के निधन की भरपाई आसान नहीं होगी। इंदिरा के निधन को श्री कौशिक ने राज्य की बड़ी क्षति के साथ ही उन्होंने अपनी निजि क्षति भी बताया। उन्होंने दुःख की इस घड़ी में परिजनों को दुःख सहने की शक्ति देने को ईश्वर से प्रार्थना की।
उफनते नदी को पार कर शव अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए ग्रामीण,…
उत्तराखंड सरकार की आलंबन गांव योजना फाइलों तक सीमित रह गई है. जो धरातल पर…
ईडी ने मुंबई और भोपाल में समीर अग्रवाल और उसके सहयोगियों से जुड़े कई आवासीय…
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने फिर पार्टी कार्यक्रमों में सक्रिय दिखाए दिए. वो…
भारत-नेपाल के अधिकारियों की देहरादून में हाई लेवल बैठक चल रही है, जिसमें कई मुद्दों…
ट्रंप ने ईरान के खिलाफ अब तक का सबसे जबरदस्त आर्थिक अभियान चलाने का ऐलान…