मसूरी – जर्मनी की कंपनी के सहयोग से भिलाडू जलस्रोत को वन विभाग करेगा संरक्षित।

मसूरी : भिलाड़ू जलस्रोत को संरक्षित करने के उद्देश्य से वन विभाग की टीम ने भिलाडू पंप हाउस का निरीक्षण किया साथ ही ग्रामीणों से वार्ता कर जल स्रोत के संरक्षण के लिए माइक्रो प्लान बनाने की बात कही। वहीं प्रदेश भर में वाटर फॉरेस्टिंग योजना को लागू किया जाना है जिसके तहत इस क्षेत्र को भी शामिल किया गया है।


मसूरी के भिलाडू जलस्रोत को वन विभाग जर्मनी की कंपनी के सहयोग से संरक्षित करेगा जिसका कार्य शुरू कर दिया गया है। भिलाडू में इस संबंध में बैठक की गई जिसमें भिलाडू जल संरक्षण के लिए चिराग संस्था द्वारा प्रबंधन की जानकारी दी जाएगी जिसमें जर्मनी की एक कंपनी द्वारा कार्य किया जाएगा। इस अवसर पर अपर प्रमुख वन संरक्षक पर्यावरण एसएस रसाइली ने बताया कि प्रदेशभर में वाटर फारेस्टिंग की योजना शुरू हो गई है जिसके अंतर्गत मसूरी में भी भिलाडू पंप हाउस को चुना गया है। जिसमें वन विभाग द्वारा जल स्रोत की साफ-सफाई व रखरखाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस संबंध में ग्रामीणों से भी वार्ता की गई और उन्हें वाटर हार्वेस्टिंग योजना के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जल स्रोत से कई क्षेत्रों में जल की आपूर्ति की जाती है और प्रदेश भर में इसके संरक्षण के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भिलाडू जल स्रोत के रखरखाव के लिए चिराग संस्था द्वारा कार्य किया जाएगा जिसमें एक जर्मनी की कंपनी भी शामिल है जो कि यहां निरीक्षण कर आगे की कार्य योजना पर कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि अभी इस पानी में सीवर का जल भी मिल रहा है इसके लिए जिलाधिकारी के माध्यम से सीवर की लाइन को अलग किया जायेगा व जब जल स्वच्छ होगा तो उसके बाद आस पास के क्षेत्र की सफाई की जायेगी। क्यों कि वर्तमान में वहां पर बड़ी गंदगी है ऐसे में वहा सफाई नहीं की जा सकती। बैठक में मौजूद  प्रभागीय वन अधिकारी मसूरी कहकशां नसीम ने जानकारी देते हुए बताया कि यह योजना बहुत महत्वपूर्ण है और इससे जल संरक्षण व जल स्रोतों के रखरखाव के लिए कार्य किया जाना है। साथ ही इसकी सफाई की जायेगी व आस पास रहने वालों को इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई व बताया गया कि यहां पर वाटर फारेंस्टिंग की योजना भी शुरू की जायेगी। इस मौके पर रेंज अधिकारी एसपी गैरोला, डिप्टी रेंजर जगजीवन राम, सुरेंद्र भटट, दीवान सिहं नेगी सहित चिराग कंपनी के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
Spread the love
Pradesh News

Recent Posts

देहरादून में जल संरक्षण अभियान को मिली नई गति

देहरादून। जल संकट की बढ़ती चुनौतियों के बीच देहरादून में जल संरक्षण को लेकर नए…

22 hours ago

देहरादून में बढ़ती पार्किंग समस्या, नए समाधान की तैयारी

देहरादून। राजधानी देहरादून में बढ़ती वाहनों की संख्या के साथ पार्किंग की समस्या लगातार गंभीर…

2 days ago

उत्तराखंड में वनाग्नि की घटनाओं में कमी, विभाग ने राहत की सांस ली

देहरादून। उत्तराखंड में इस वर्ष गर्मियों के दौरान वनाग्नि की घटनाओं में पिछले वर्षों की…

2 days ago

चारधाम यात्रा मार्गों पर प्रशासन अलर्ट मोड में

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की संभावित सक्रियता को देखते हुए राज्य सरकार और प्रशासन चारधाम…

3 days ago

मानसून से पहले अधूरी सड़क परियोजनाओं पर बढ़ी चिंता

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून की दस्तक से पहले राजधानी देहरादून में अधूरी सड़क और सीवर…

3 days ago