रीना गोयल भाजपा से निष्काषित।

देहरादून : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश मंत्री रीना गोयल को पार्टी ने सभी पदों से अनिश्चित काल के लिए निष्काषित कर दिया है। पार्टी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी की ओर से उनका निष्कासन पत्र जारी किया गया है। विभिन्न माध्यमों से रीना ग़ोयल के खिलाफ मिली शिकायत एवं पार्टी की गरिमा के प्रतिकूल कार्यों की सूचना मिलने पर उनके खिलाफ कार्यवाही की गई है।

मीडिया प्रभारी चौहान ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी एक बहुत ही अनुशासित एवं सुचिता प्रधान संग़ठन है इसमें किसी प्रकार के अनुशासन हीनता को बर्दाश्त नही किया जा सकता।

Spread the love
Pradesh News

Recent Posts