देहरादून : गुरुवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सभागार में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों से भेंट की। सभी ने मुख्यमंत्री को शुभकामना देने के साथ ही अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार जन अपेक्षाओं के अनुरूप प्रदेश के समग्र विकास के प्रति संकल्पबद्ध है। जन समस्याओं का त्वरित निस्तारण के लिए सरलीकरण, विस्तारीकरण, समाधान व संतुष्टी के मंत्र पर काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश की जनता से जो भी वायदे किये हैं तथा राज्य के विकास के लिये जो भी संकल्प लिये है, उन्हें समयबद्धता के साथ पूरा किया जायेगा।
मुख्यमंत्री ने प्रत्येक आगंतुक से भेंट की और उनकी शिकायतो व समस्याओं को सुना। उन्होंने सभी को उनकी समस्याओं का यथासम्भव जल्द से जल्द निस्तारण के प्रति आश्वस्त किया।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…