मसूरी : बुधवार को मसूरी शहर के परिटिब्बा में विधायक गणेश जोशी को मंत्री बनने व विभाग वितरण होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित क्षेत्र वासियों ने खुशी व्यक्त की व जमकर नृत्य किया।
छावनी के पूर्व सभासद रमेश कन्नौजिया के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने गणेश जोशी के मंत्री बनने व विभाग वितरण होने पर खुशियां मनाई व जमकर नृत्य किया।
इस अवसर पर भाजपा मसूरी मंडल के अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि यह मसूरी का सौभाग्य है कि मसूरी को ऐसे विधायक व मंत्री मिले जो हर समय क्षेत्र की जनता के बीच रहते हैं व उनके दुख सुख में खडेे रहने के साथ ही मसूरी के विकास के प्रति प्रतिबद्ध हैं।
इस मौके पर छावनी के पूर्व सभासद रमेश कन्नौजिया ने कहा कि गणेश जोशी के मंत्री बनने व उन्हें विभाग मिलने के बाद गांव के लोगों में खासा उत्साह है व विश्वास है कि वह अपने विभाग से जनता को सरकारी योजनओं का लाभ दिलायेंगे।
इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री कुशाल राणा, छावनी के पूर्व उपाध्यक्ष बादल प्रकाश, छावनी के पूर्व सभासद धनेंद्र पुंडीर, पालिका सभासद अरविंद सेमवाल, मनोज खरोला, मुकेश धनाई, त्रिलोक राणा, परविंदर नवाल, विजय बुटोला, सहित धोबीघाटके लोग मौजूद रहे।
किच्चा और सिरौली कलां में 22 सितंबर को नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान हुआ…
आकाशवाणी परिसर में दाखिल होने के बाद राहुल गांधी ने वहां से बाहर जाने से…
आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि वैश्विक स्तर पर बढ़ती चुनौतियों के कारण यह…
युवतियां रास्ते में कार खड़ी करके दुकान से सामान ले रही थीं, युवकों ने कार…
उत्तराखंड के कई जिलों में भूकंप आया है. जिससे लोगों में दहशत फैल गई. भूकंप…
हरदा इन दिनों अपनी यात्रा को लेकर चर्चा में हैं. खास बात है कि उनकी…