मसूरी : पर्यटन सीजन को लेकर व्यापारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और पुलिस प्रशासन के बीच बैठक का आयोजन किया गया जिसमें आगामी सीजन की व्यवस्थाओं को लेकर विचार विमर्श किया गया ताकि सीजन में होने वाली परेशानियों से बचा जा सके।
बैठक में शहर की समस्याओं के समाधान के साथ ही यातायात व्यवस्था के को सुधारने व पार्किंग स्थलों में ही वाहनों को खड़ा करने के लिए सहमति बनी। इस अवसर पर व्यापारियों ने कई सुझाव दिए और पर्यटक सीजन के दौरान व्यवस्था दुरुस्त बनाने के लिए कई जगहों पर निर्णय भी लिया गया। बैठक में सीओ मसूरी पल्लवी त्यागी ने बताया कि मसूरी में यातायात व्यवस्था और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन भी किया जा चुका है जिसमें अधिकारियों द्वारा मसूरी में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए कहा गया है साथ ही स्थानीय व्यापारियों से भी बैठक में बात कही गई थी। इसी कड़ी को आगे बढाते हुए कोतवाली मसूरी में बैठक का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि पर प्रतिबंधित समय में वाहनों की आवाजाही के लिए पुलिस विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रतिबंधित समय में माल रोड पर वाहनों का प्रवेश वर्जित किया जाए साथ ही टैक्सी स्कूटी के लिए एक नियत पार्किंग की व्यवस्था की जाए जहां पर से उसका संचालन किया जा सके। उन्होंने बताया कि बड़े मालवाहक वाहनों को सामान बाजार में लाने के लिए मालरोड पर दिन में प्रवेश पर प्रतिबंध किया गया है और उन्हें रात्रि के दौरान ही शहर में आने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मसूरी कोतवाली में अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था के लिए पत्राचार किया जा चुका है साथ ही सीजन के समय अतिरिक्त पुलिस व्यवस्था रहेगी।
बैठक में टैक्सी यूनियन के मुकेश खरोला, व्यापार संघ अध्यक्ष रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, नागेद्र उनियाल, सलीम अहमद, अनंत प्रकाश, शिव अरोड़ा आदि मौजूद रहे।
Xiaomi ने भारत में अपना सब-ब्रांड 'Mijia by Xiaomi' लॉन्च किया है. इसके तहत कंपनी…
मिलावटी नकली डेयरी उत्पादों पर खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग सख्त हो गया है.…
ऋषभ पंत ने सोशल मीडिया पोस्ट से बताया कि तीन साल से वो जमीन लेने…
भागने के दौरान नकली नोटों के सौदागरों का सामान दुकान पर ही छूट गया, 100,…
पूर्व सैनिक दीपक सिंह के पिता ने मौत को हत्या बताते हुए आत्महत्या का रूप…
रानीखेत मजखाली पुलिस ने लापता बुजुर्ग व्यक्ति को परिवार से मिलाया. वहीं लापता पिता को…