मसूरी : नगर पालिका परिषद ने शहर के पुराने टिहरी बस के समीप रोड पर पड़े मलवे, खराब पड़े वाहनों को हटाया ताकि रोड साफ रहे। विगत दिनों मंत्री गणेश जोशी ने नगर पालिका सभागार में बैठक की थी जिसमें रोड़ों पर किए गये अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए थे।
नगर पालिका परिषद के सहायक अभियंता रमेश बिष्ट के नेतृत्व में पालिका की टीम पुराने टिहरी बस स्टैण्ड के समीप गई व रोड के किनारे रखे निर्माण सामग्री को जेसीबी से हटाकर पहाड़ की ओर कर दिया जिसमें रेत बजरी पत्थर आदि सामान था वहीं एक वाहन खराब पड़ा था जिसे उठा कर ले गये। नगर पालिका परिषद के सहायक अभियंता रमेश बिष्ट ने कहा कि नगर पालिका की रोडों पर जहां भी रोड किनारे अतिक्रमण य उदउगइा मलवा निर्माण सामग्री पड़ी होगी उसे उठाया जायेगा व यह प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी। इस मौके पर सीनेटरी इंस्पेक्टर विरेंद्र बिष्ट, महावीर भंडारी सहित पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।
11वीं की छात्रा के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, अब छात्रा के…
रानीमाजरा में हुआ सामान्य वर्ग का महाजुटान, गूंजा- आरक्षण की समीक्षा करो, यूजीसी रोलबैक, नहीं…
क्या हरीश रावत संगठन से अलग समानांतर राजनीतिक लाइन तैयार कर रहे हैं? कुमारी शैलजा…
तेज रफ्तार बस ने पहले ऑटो को टक्कर मारी, फिर एक के बाद एक चार…
चीन की 13 साल की तैराक और थाईलैंड के 20 वर्षीय धावक को एशियन गेम्स…
कॉज लिस्ट के अनुसार देश के चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची और…