मसूरी – पर्यटन सीजन को लेकर एक्शन मोड में संबंधित विभाग, सड़कों पर अतिक्रमण के खिलाफ की कार्रवाई।

मसूरी : पर्यटक सीजन को देखते हुए लेकर पुलिस प्रशासन पर्यटन विभाग पेयजल निगम जल संस्थान लोक निर्माण विभाग के साथ ही नगर पालिका परिषद मसूरी भी एक्शन मोड में आ गया है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में पालिका की टीम ने लंढौर सिविल रोड पर सड़कों पर पड़े मलबे बजरी पत्थर व अन्य सामान आदि को हटाने का कार्य किया गया व जेसीबी मशीन लगाकर निर्माण सामग्री को डंपिंग जोन में पहुंचाया गया व अन्य सामान को पालिका लाया गया।


मालूम हो कि मसूरी के लगभग सभी सड़कों के किनारे अवैध रूप से निर्माण सामग्री ईट, बजरी पत्थरों के साथ ही निर्माण में प्रयोग होने वाले सामान को रखा गया है जिसके कारण जहां इससे आने जाने वाले वाहनों को परेशानी हो रही है वहीं गंदगी होने से लोगों को परेशानी हो रही थी। जिस पर अब प्रशासन ने कड़ा कदम उठाना शुरू कर दिया। इसी के तहत पालिका प्रशासन ने अधिशासी अधिकारी यूडी तिवाड़ी के नेतृत्व में लंढौर सिविल रोड व लिंक रोड पर पडे सामान व निर्माण सामग्री को जेसीबी से हटाया गया। साथ ही लोगों को हिदायत दी गई है कि वह जल्द से जल्द अपनी सामग्री मार्गाे से हटा ले अन्यथा पालिका प्रशासन द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिसके तहत चालान के साथ ही सामान उठाने में आये खर्च को भी मलवा व सामान रखने वालों से वसूला जायेगा। नगर पालिका परिषद मसूरी के अधिशासी अधिकारी यूडी तिवाड़ी ने बताया कि पालिका द्वारा पूरे शहर में मार्गों पर पड़े निर्माण सामग्री को हटाया जा रहा है उन्होंने कहा कि आने वाले पर्यटक सीजन में सैलानियों को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो इसको लेकर नगर पालिका द्वारा निर्णय लिया गया है कि जहां पर भी मार्गों में निर्माण सामग्री पड़ी है उसे पालिका द्वारा हटाया जाएगा उन्होंने कहा कि पूरे शहर में इस  प्रकार के कार्य किये जाएंगे और नगर पालिका द्वारा डंपर और जेसीबी मशीन लगाकर कार्य किया जा रहा है। ताकि सड़के साफ हो सकें व आने वाले समय में इन  मार्गो को डंपिग जोन न बनाया जा सके। इस मौके पर नगर पालिका के सहायक अभियंता रमेश बिष्ट, सीनेटरी इंस्पेक्टर विरेंद्र बिष्ट व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Spread the love
Pradesh News

Recent Posts