मसूरी : मसूरी से देहरादून जाने वाले मुख्य मार्ग मैसानिक लॉज से किंक्रेग के बीच बड़े मोड़ पर पेयजल लाइन बिछाने के कारण इतना बढ़ा गढढा बन गया कि वहां पर कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
मैसानिक लॉज से आगे बड़े मोड़ पर खुदाई के दौरान एक बड़ा गढढा हो गया है जो विगत एक माह से जस का तस है वहां पर मोड़ होने के कारण हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। क्यों कि मोड़ पर गढढा होने से वाहन वहां पर एक ओर झुक जाते हैं जिससे वाहन पलटने का खतरा रहता है। स्थानीय निवासी अनिल गोयल ने कहा कि बडे़ मोड़ पर इस गढढे में वाहन ले जाते समय ऐसा लगता है कि वाहन पलट गया। क्यो कि वाहन एक ओर काफी झुक जाता है ऐसे में वड़ी बस या बड़े माल से लदे ट्रकों के लिए बहुत खतरा है वहीं जो वाहन तेज गति से चलाते है उसमें चाहे दुपहिया वाहन हो या चार पहिया वाहन हो उनके पलटने का खतरा तो हर समय बना रहता है। लेकिन लोक निर्माण विभाग ने इस पर चुप्पी साध रखी है ऐसे में लगता है कि विभाग दुर्घटना की प्रतीक्षा कर रहा है जबकि उक्त गढढे को पहले ही भर दिया जाना चाहिए था लेकिन विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
दृश्यम:द कन्क्लूजन भारत में 200 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है और मंडे टेस्ट…
तेलंगाना, आंध्र, रायलसीमा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्से में…
- विनय उनियाल चमोली : एन टी पी सी तपोवन द्वारा सी एस आर के अंतर्गत…
Apple अब मैक यूजर्स से Full Disk Access देने से पहले बहुत साफ और जानबूझकर…
दुर्घटना की सूचना मिलने पर थाना त्यूणी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर…
मसूरी में जाम से जूझ रहे सैलानी, व्यवस्था पर आमने-सामने आए भाजपा-कांग्रेस नेता, देहरादून से…