चमोली : गुरुवार को मुख्य सचिव डा0 एस.एस.सन्धु गोविन्द घाट चमोली पहुंचे। तत्पश्चात हेमकुण्ड साहिब एवं घांघरिया का हवाई निरीक्षण किया। उसके बाद गोविन्द घाट से पुलना सडक और पैदल मार्ग पर चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया। कहा कि गोविन्दघाट से पुलना जाने वाली सडक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हो गयी उसको यात्रा से पहले सुचारू कराने के निर्देश दिए।
मुख्य सचिव ने गोविन्दघाट गुरूद्वारा में पीडब्लूडी, बीआरओ, पीएमजीएसवाई, जलसंस्थान तथा वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने यात्रा शुरू होने से पहले कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल,विद्युत की लाइनों को जल्द से जल्द से सुचारू करने के निर्देश दिए। वहीं बीआरओ की सडक पर हो रहे कटान को लेकर देहरादून में अधिकारियों के साथ बैठक ली जाएगी। वहीं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए कहा कि जिन जगहों पर सडक क्षतिग्रस्त हुई है उसको दूर किया जाए और कहा कि जिन कार्यो में देरी होने की संभावना है उन्हें तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए।
श्री बद्रीनाथ धाम में बडे पैमाने पर निर्माण कार्य होने हैं और नयी टाउनशिप बननी है इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है और अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि 7-8 महीन में कार्य पूर्ण हो जाएंगे।
इस दौरान पर्यटन सचिव दलीप जावलकर, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, बद्रीनाथ केदारनाथ समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह विंद्रा, एडीएम हेमन्त वर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी, इंजी,धर्मेश गंगानी, मुख्य अभियन्ता अयाज अहमद सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
Toyota Kirloskar ने अपनी Toyota Hyryder को नए 'Aero Black Edition' स्टाइलिंग पैकेज के साथ…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
हरिद्वार में एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है. कांग्रेसी विधायकों ने पात्र मतदाताओं के नाम…
पूछताछ में रईस ने देहरादून पुलिस को बताया कि वो गौकशी की फिराक में था,…
उत्तराखंड में आज सात जिलों में झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया गया है. साथ…
उत्तराखंड में कृषि को बढ़ावा देने और किसानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए सरकार…