अरविन्द थपलियाल
उत्तरकाशी : मनेरी पुलिस ने हत्या के दो आरोपीयों को गिरप्तार कर न्यालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी है, पुलिस के मुताबिक वादी गंगा सिंह नेगी निवासी सिरोर द्वारा कोतवाली मनेरी उत्तरकाशी में आकर 02 व्यक्तियों के द्वारा रात्रि में उनके पुत्र के साथ ईंट व पत्थर से मार-पीट कर उसकी हत्या किये जाने के सम्बन्ध में एक लिखित तहरीर दी गई। तहरीर के आधार पर कोतवाली मनेरी में तत्काल धारा 302 भादवि में अभियोग पंजीकृत किया गया। मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी को मिलते ही उनके द्वारा अभियोग से सम्बन्धित अभियुक्तों की त्वरित गिरफ्तारी हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये। अभियुक्त गण घटना के बाद से फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी प्रभारी निरीक्षक मनेरी खुशीराम पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा उनके गांव एवं आस-पास के क्षेत्र में दबिश दी गई तो अभियोग से सम्बन्धित दोनो अभियुक्तों को आज
गरमपानी गंगोरी के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों को आज न्यायालय पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1-रघुवीर पंवार उर्फ रवि पुत्र हुकम सिंह पंवार निवासी ग्राम सिरोर पो0ऑ0 नैताला थाना मनेरी जिला उत्तरकाशी उम्र-33 वर्ष।
2-विपिन पंवार पुत्र विक्रम पंवार निवासी गणेशपुर थाना मनेरी उत्तरकाशी उम्र-35 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1-खुशीराम पाण्डेय-प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनेरी
2-उ0नि0 गिरीश चन्द्र बडोनी-चौकी प्रभारी भटवाडी
3-कानि0-रमेश नेगी-कोतवाली मनेरी
4-कानि0 दिनेश सिंह-कोतवाली मनेरी ने आरोपीयों को गिरप्तार किया है।
Maruti Suzuki ने हरियाणा के खरखौदा में अपना नया मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खोला है. इसकी शुरुआती…
उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहा है. सितारगंज टनकपुर हाईवे पर…
जसपुर निवासी निहाल सिंह मोटरसाइकिल से धामपुर जा रहे थे, ओवरब्रिज के पार बाईपास चौराहे…
हल्द्वानी के हल्दूचौड़ स्थित जग्गीबंगर निवासी दीप बमेठा ने जब अपनी टंकी खोली तो उसमें…
भारतीय राजनीति के इतिहास में भारतीय जनता पार्टी ने पहली बार विधानसभा सीट स्तर पर…
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री कौशल उन्नयन एवं वैश्विक रोजगार योजना से कई युवाओं के रोजगार का…