देहरादून : शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में विजिलेंस विभाग द्वारा द्वारा निर्मित एप भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड- 1064 का शुभारम्भ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस एप का क्रियान्वयन मजबूती से किया जाय। मुख्यमंत्री ने एप पर जो भी शिकायते आती हैं, उनका यथाशीघ्र निस्तारण किया जाय। यदि किसी शिकायतकर्ता की शिकायत विजिलेंस से संबंधित नहीं है, तो उसे सीएम हेल्पलाईन एवं संबंधित विभाग को भेजा जाय। यह भी सुनिश्चित किया जाय कि शिकायतकर्ता द्वारा जो शिकायत की गई, उसके स्टेटस अपडेट की पूरी जानकारी उन्हें मिले। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सतर्कता विभाग के दो इन्सपेक्टर को विवेचना करने के लिए टेबलेट भी प्रदान किये। सतर्कता विभाग के अन्य कार्मिकों को भी विवेचना के लिए टेबलेट दिये जायेंगे।
निदेशक सतर्कता अमित सिन्हा ने जानकारी दी कि 1064 नम्बर पर एप के माध्यम से एवं फोन से कोई भी व्यक्ति शिकायत कर सकता है। यह नम्बर भारत सरकार से प्राप्त है। एप के माध्यम से प्रत्येक शिकायत रजिस्टर होगी, जिसका पूरा डाटा सुरक्षित रखा जायेगा। शिकायतकर्ता की पूरी गोपनीयता रखी जायेगी। यह एप हिन्दी एवं अंग्रेजी दानों भाषाओं में है।
इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ. एस.एस.संधु, सचिव कार्मिक एवं सतर्कता अरविन्द सिंह ह्यांकी, एसपी रेनू लोहानी, सीओ सुरेन्द्र सिंह सामन्त, अनुषा बडोला, निरीक्षक मारूत शाह, सुश्री विभा वर्मा आदि मौजूद रहे।
देहरादून: राजधानी के पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित मोहब्बेवाला में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं…
दिनेश आर्य के नामांकन दाखिल करने के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद…
स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रोसेस में कथित गड़बड़ियों और चीफ इलेक्शन कमिश्नर (CEC) ज्ञानेश कुमार…
दृश्यम 3 अपने मंडे टेस्ट में कमाई में बहुत नीचे तक जा गिरी है, लेकिन…
उत्तराखंड मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर तक का मौसम का पूर्वानुमान जारी किया है, 10…
मोबाइल की व्हाट्सऐप चैट और कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस ने आगे की कड़ियां…